टीवी मसाला
- Authored by: कविता
- Updated Jul 26, 2026, 02:09 PM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Cast: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई सारे ड्रामे होने वाले हैं और अब लीप भी आने वाला है। लीप के बाद शगुफ्ता अली की एंट्री होने वाली थीं।
![]()
yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Cast: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ) में लीप आने वाला है। कहानी को दो साल आगे बढ़ाया जाएगा, जिसके साथ ही अभिरा और अरमान की कहानी से फोकस हट जाएगा। अब मेकर्स का सारा ध्यान मायरा और उसकी कहानी पर होगा। मेकर्स लीप के साथ शो में पांचवीं जनरेशन का ऐलान करने वाले हैं। शो में आगे मायरा की लव स्टोरी दिखाई जाएगी और इस ट्रैक के चलते शो में कई सारे एक्टर्स की एंट्री होने वाली है। बीते दिनों कहा जा रहा था कि शो में शगुफ्ता अली (Shagufta Ali) की एंट्री होगी, लेकिन अब उनका पत्ता शो से कट गया है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 2 साल के लीप के साथ शो में होगी इन 4 एक्टर्स की एंट्री, छप्पड़फाड़ मिलेगी TRP
ये रिश्ता क्या कहलाता है से कटा शगुफ्ता अली का पत्ता
ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक नई फैमिली का ऐलान होने वाला है और इस नई फैमिली का हिस्सा शगुफ्ता अली भी होने वाली थी। दावा किया जा रहा था कि वह शो में दादी का रोल में दिखाई देंगी और जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाली हैं, लेकिन अब शगुफ्ता शो में एंट्री नहीं ले रही हैं। दावा किया जा रहा है कि मेडिकल कारणों से शगुफ्ता की एंट्री रोक दी है और उनकी जगह मेकर्स ने तुरंत ही नई एक्ट्रेस की तलाश कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में शगुफ्ता अली की जगह नीलू वाघेला की एंट्री होगी, जो सीरियल दीया और बाती हम में भाभो के रोल के लिए पॉपुलर हैं। Anupamaa Maha Twist: कुकिंग कंपटीशन के ग्रैंड फिनाले में अनुपमा की होगी धमाकेदार एंट्री, देख प्रेम के उड़ेंगे तोते
नीलू वाघेला की होगी शो में एंट्री
सेट के सुत्रों के मुताबिक, इस रोल के लिए शगुफ्ता को फाइनल किया गया था और उम्मीद थी कि वह जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी। हालांकि, सेहत से जुड़ी दिक्कतों के कारण वह इस प्रोजेक्ट के साथ आगे नहीं बढ़ पाईं। यह किरदार कहानी में लीप के बाद के हिस्से का एक अहम हिस्सा है, इसलिए मेकर्स को जल्द ही किसी और को चुनना पड़ा। अब उन्होंने इस रोल के लिए नीलू वाघेला को फाइनल किया है। किरदार में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उम्मीद है कि वह जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी।
शो में होगी चार एक्टर्स की एंट्री
बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बात चार एक्टर्स की एंट्री होने वाली हैं, जिससे कहानी में कई सारे ट्विस्ट आएंगे। दावा है कि शो में आदित्य गुप्ता, कुलदीप सिंह और आस्था चौधरी ये रिश्ता क्या कहलाता है में धांसू एंट्री करेंगे। दावा है कि आदित्य गुप्ता शो में मायरा के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article