नौकरी से निकाला फिर नोटिस पीरियड देने को कहा... WFH की डिमांड पर HR के जवाब ने कर दिया हैरान

Published on 9 सित॰ 2026

पहले तो नौकरी से निकाला फिर नोटिस पीरियड भी कराया लेकिन नहीं दी वर्क फ्रॉर्म होम की भी सुविधा. एक कर्मचारी ने रेडिट पर अपने और HR की बातचीत से जुड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसने यूजर्स को भी हैरान कर दिया है. लेकिन इसके पीछे मामला क्या है चलिए जानते हैं. 

X

छंटनी के बाद भी सर्व करना पड़ा नोटिस पीरियड.

छंटनी के बाद भी सर्व करना पड़ा नोटिस पीरियड.

नौकरी से निकाले जाने के बाद कर्मचारी वैसे ही तनाव में रहता है लेकिन एक कर्मचारी की स्थिति उस समय और खराब हो गई जब जॉब जाने के बाद उसे नोटिस पीरियड सर्व करने के लिए कहा गया. यहां तक तो ठीक था लेकिन उसपर अब ऑफिस आने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. फिर कर्मचारी ने सवाल किया कि क्या वाकई उसका ऑफिस आना इतना अनिवार्य है? जबकि उसका मुख्य काम इस समय दूसरों को ट्रेनिंग देना ही है. उनकी ये सारी बात कंपनी के HR के साथ हुई है, जिसे लेकर रेडिट पर उन्होंने पोस्ट शेयर किया है. चलिए जान लेते हैं कि आखिर अंतिम फैसला क्या होता है? 

पोस्ट में बातचीत का जिक्र 

पोस्ट में कर्मचारी ने कहा कि मुझे नौकरी से निकाल दिया गया है और नोटिस पीरियड सर्व करने को कहा गया है लेकिन अब मेरा ऑफिस जाने का मन नहीं है. इसे लेकर उन्होंने कंपनी के HR से बातचीत की. तो HR ने कर्मचारी से कहा कि नोटिस पीरियड की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए वह ऑफिस से काम करना शुरू कर दे. कर्मचारी ने इसके बाद आखिरी वर्क डे तक वर्क फ्रॉम होम (WFH) करने की इच्छा जताई. 

सम्बंधित ख़बरें

(Photo: Reddit)

HR ने कर दिया मना 

उन्होंने HR से कहा कि KT सेशन पहले से ही गूगल मीट के जरिए किया जा रहा है. इसलिए मैं जानना चाहता हूं कि क्या लास्ट डे तक मैं घर से काम कर सकता हूं, तो इसके जवाब में HR ने सीधा मना कर दिया. इसके बाद से कर्मचारी ने HR के इस जवाब पर आपत्ति जताई. उन्होंने बताया कि वह पहले से ही नोटिस पीरियड में हैं और उनकी एकमात्र जिम्मेदारी नॉलेज ट्रांसफर (KT) करना है. ऐसे में उनके मुताबिक, उन्हें शारीरिक रूप से ऑफिस आने की जरूरत नहीं है. 

यूजर्स दे रहे हैं प्रतिक्रिया

जब कर्मचारी ने इस बातचीत का पोस्ट रेडिट पर शेयर किया तो, लोगों ने वर्क प्लेस और नोटिस पीरियड को लेकर कई सवाल  उठाए. कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि जब कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है, तो उससे नोटिस पीरियड क्यों सर्व करवा रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने कर्मचारी को HR से दोबारा बातचीत करने की सलाह दी. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि मैंने कभी किसी को नौकरी से निकाले जाने के बाद नोटिस पीरियड पूरा करते नहीं देखा.

---- समाप्त ----

Live TV

aaj tak epaper in hindi