Jul 28, 2026 06:59 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
सारांश जैन को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। वे मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑलराउंडर हैं। उनके सिलेक्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड डोमेस्टिक ने सोशल मीडिया पर गेंदबाजी का एक वीडियो साझा किया है।

मध्य क्षेत्र के गेंदबाज सारांश जैन ने पश्चिम क्षेत्र के खिलाफ सेमीफाइनल में एक पारी में 5 विकेट लिए थे।
श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए आज सुबह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में 33 वर्षीय स्पिनर सारांश जैन को शामिल किया गया है। सारांश ने घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करके टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 188 विकेट चटकाए हैं, जबकि रेड बॉल क्रिकेट में 2223 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने अब तक के घरेलू क्रिकेट करियर में लाग गेंद से दो शतक और 14 अर्धशतक भी लगाए हैं।
भारतीय टीम में चुने जाने के बाद BCCI ने शेयर किया वीडियो
भारतीय टीम में पहली बार चयनित होने के बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड डोमेस्टिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपने आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सारांश जैन गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वे बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल से चमका देकर पवेलियन भेजते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीडियो खास पांच विकेट हॉल का है। इस वीडियो को साझा करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड डोमेस्टिक ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा- "सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। दुलीप ट्रॉफी के फाइनल में 5/49 के शानदार प्रदर्शन से समां बांधने वाले इस नए ऑफ-स्पिनर पर एक नजर डालें।"
चटकाए पांच विकेट, फिरकी और फ्लाइट का जादू
शेयर किए गए वीडियो में सारांश जैन पहला विकेट बल्लेबाज को पगबाधा आउट करके लेते हैं। दूसरा विकेट उन्होंने अपनी चालांकी और विकेटकीपर की चतुराई से प्राप्त किया। सारांश जैन ने बल्लेबाज को अपनी फ्लाइट से छकाया और विकेटकीपर ने स्टंप बिखेर दिए। दूसरा विकेट स्टंपिंग से मिला। सारांश को इस मुकाबले में तीसरा विकेट नजदीकी फील्डर द्वारा कैच आउट के रूप में मिला। चौथा विकेट उन्होंने बल्लेबाज को बैक टू द बॉलर आउट करके लिया। पांचवां विकेट फिर से बल्लेबाज को पगबाधा आउट करके प्राप्त किया।
मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑलराउंडर, पाटीदार के साथी
बता दें कि सारांश जैन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से ताल्लुक रखते हैं। वे मध्य प्रदेश की घरेलू टीम की लंबे समय से रीढ़ की हड्डी रहे हैं। उन्होंने रजत पाटीदार के साथ मध्य प्रदेश रणजी टीम और अन्य टूर्नामेंट में साथ भागीदारी निभाई है। सारांश जैन के पिता सुबोध जैन मध्य प्रदेश के लिए पहले ही रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। सारांश ने साल 2014 में मध्य प्रदेश की टीम में रणजी में डेब्यू किया था तब से वे भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इस ऑलराउंडर को भारतीय टीम में वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के कारण शामिल किया गया है। टीम की प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं देखना होगा।
