IPL 2027: आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की आखिरी तारीख सामने आ गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो, 15 नवंबर को रिटेंशन की डेडलाइन रखा गया है.
IPL 2027: आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की आखिरी तारीख सामने आ गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो, 15 नवंबर को रिटेंशन की डेडलाइन रखा गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/06/01/ipl-trophy-2026-06-01-19-17-37.jpg)
IPL Trophy Photograph: (Image Source: ANI)
IPL 2027: आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की आखिरी तारीख सामने आ गई है. Cricinfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 के लिए रिटेंशन और मिनी ऑक्शन की तारीखों का आधिकारिक तौर पर फैसला कर लिया है. सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन करने की डेडलाइन 15 नवंबर तय की गई है. जबकि खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला करने वाला मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा. हालांकि, BCCI की तरफ से अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.
15 नवंबर तक साफ हो जाएगी रिटेन खिलाड़ियों की तस्वीर
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को सूचित कर दिया है कि उन्हें अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की आखिरी लिस्ट 15 नवंबर तक सौंपनी होगी. इस बार टीमों के पास यह तय करने के लिए बेहद कम समय बचा है कि वे अपने पर्स के अनुसार किन महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को रिटेन और किन्हें रिलीज करना चाहते हैं. इस डेडलाइन के खत्म होते ही यह साफ हो जाएगा कि कौन से स्टार खिलाड़ी IPL 2027 ऑक्शन का हिस्सा बनने जा रहे हैं.
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 26, 2026
16 दिसंबर को गोवा में होगा आईपीएल 2027 का ऑक्शन
क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होने जा रहा है. क्रिकेट फैंस के लिए यह काफी दिलचस्प होगा कि यह एक दिन ऑक्शन ठीक उसी दिन आयोजित किया जाएगा, जिस दिन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाना है. करीब 3 साल बाद यह पहला मौका होगा जब आईपीएल ऑक्शन की भारत में वापसी हो रही है, क्योंकि इससे पहले के पिछले तीनों ऑक्शन देश के बाहर दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में आयोजित किए गए थे.
The auction will be held on the same day as the second ODI between India and Sri Lanka in Bengaluru, with the retention deadline set for November 15 https://t.co/XFFJ9JVUsB
— Cricinfo (@cricinfo) October 26, 2026
इस स्क्वाड साइकिल का आखिरी मिनी ऑक्शन
आईपीएल के नियमों के मुताबिक यह मौजूदा स्क्वाड साइकिल (2025-2027) का आखिरी मिनी ऑक्शन होने वाला है. इसके अगले साल यानी आईपीएल 2028 के लिए लीग में एक बार फिर से मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. यही वजह है कि टीमें इस बार बहुत सोच-समझकर और केवल रणनीतिक फैसले ही लेंगी ताकि इस साइकिल के आखिरी सीजन के लिए अपनी टीम संतुलन को सबसे मजबूत बना सकें.
ट्रेड विंडो पर भी रहेगी नजरें
रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद भी टीमों के पास खिलाड़ियों को आपस में ट्रेड करने का मौका रहेगा. आईपीएल नियमों के मुताबिक, ट्रेड विंडो ऑक्शन की तारीख से एक सप्ताह पहले तक खुली रहती है. ऐसे में 15 नवंबर की डेडलाइन के बाद भी कई बड़े खिलाड़ियों की टीमों में अदला-बदली देखने को मिल सकती है, जिससे क्रिकेट गलियारों का रोमांच और ज्यादा बढ़ने वाला है.
यह भी पढ़ें: 'वैभव से ओपनिंग करा दो प्लीज...', दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट से लगाई गुहार, बोले- 'लेफ्ट-राइट का संयोजन भी बना रहेगा...'
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
