Arjun Kapoor Video: अर्जुन कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक फैन की हरकत पर एक्टर नाराज होते नजर आ रहे हैं और उसे फटकार लगाते दिख रहे हैं.
Written By : दीक्षा शर्मा | Updated at : 21 Aug 2026 02:42 PM (IST)
फैन की हरकत पर अर्जुन कपूर का चढ़ा पारा
Source : arjun kapoor instagram
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहते हैं. वो अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं. अब अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका गुस्सा और तीखा रिएक्शन है. दरअसल, अर्जुन ने हाल ही में अपने एक फैन को जमकर फटकार लगाई है.
अर्जुन कपूर का वीडियो वायरल
अर्जुन कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक फैन बिना बताए उन्हें रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है. फैन को वीडियो बनाते देख अर्जुन नाराज हो गए और उन्होंने उससे वीडियो रिकॉर्ड करने के बजाय सिर्फ फोटो लेने के लिए कहा.

कार में बैठे थे अर्जुन कपूर
वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन कपूर अपनी कार में बैठे नजर आ रहे हैं. उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू जैकेट पहनी हुई है और काफी कैजुअल लुक में दिख रहे हैं. इसी दौरान एक फैन उनकी कार के पास पहुंचता है और अर्जुन से फोटो लेने की रिक्वेस्ट करता है. एक्टर भी उसकी बात मान लेते हैं और फोटो के लिए तैयार हो जाते हैं. लेकिन तभी अर्जुन की नजर इस बात पर पड़ती है कि फैन फोटो लेने के साथ-साथ उनका वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहा है.
ये भी पढ़ें:- 'इरुमुडी' से धांसू कमबैक करेंगे रवि तेजा? पिता के रोल में दिखा एक्टर का दमदार अंदाज
वीडियो बनाते देख अर्जुन ने जताई नाराजगी
फैन को वीडियो बनाते हुए देखने के बाद अर्जुन कपूर ने कार की खिड़की ऊपर कर ली. इस दौरान उन्होंने फैन से कहा, 'वीडियो क्यों बना रहा है? फोटो ले ना.' अर्जुन का ये रिएक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. इन दिनों उनका नाम एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों के बीच डेटिंग की खबरें तब सामने आईं, जब उन्हें 19 जुलाई को लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान साथ देखा गया था. बता दें कि अर्जुन कपूर इससे पहले मलाइका अरोड़ा के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे. दोनों ने 2018 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था. कई साल साथ रहने के बाद 2024 में दोनों अलग हो गए.

'मेरे हसबैंड की बीवी' में दिखे थे अर्जुन कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी थीं. हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिलहाल, अर्जुन के अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें:- श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
और पढ़ें

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.
Read More
Published at : 21 Aug 2026 02:42 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola