Sep 08, 2026 10:05 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

UP Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 से अधिक पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026
UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद खुशखबरी की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न विषयों पर 1936 पदों के लिए भर्ती आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यदि आपने पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और यूजीसी नेट या पीएचडी की योग्यता रखते हैं, तो यह सरकारी नौकरी आपके करियर को एक नई पहचान और ऊंचाइयों तक ले जाने का सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।
महत्वपूर्ण तारीखें-
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 8 सितंबर 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (O.T.R.) / आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि- 8 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि- 7 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि- 11 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि- 19 व 20 नवम्बर, 2026
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड
इस भर्ती अभियान में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी का यूजीसी (UGC), सीएसआईआर (CSIR) द्वारा आयोजित NET परीक्षा अथवा राज्य स्तरीय SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी के मानकों के अनुसार Ph.D. की डिग्री प्राप्त की है, उन्हें नियमानुसार नेट परीक्षा से छूट प्रदान की जाएगी।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष तक तय की गई है। राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के आवेदकों के लिए शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आकर्षक वेतन और चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये का आकर्षक मासिक मूल वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर पूरी होगी। लिखित परीक्षा में संबंधित विषय और सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले मेधावी उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के आधार पर इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन कैसे और कहां करें?
इच्छुक अभ्यर्थी UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड से अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अपने सभी शैक्षणिक डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स