UP Forensic Science Laboratory Recruitment 2026: यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के पदों पर कल से करें आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Published on 26 जुल॰ 2026

Image

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026: यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के पदों पर निकली वैकेंसी

UPSSSC Forensic Science Laboratory Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Forensic Science Laboratory Recruitment 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के पदों पर भर्ती (Forensic Science Laboratory Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए साइंटिफिक असिस्टेंट, (रेगुलर), साइंटिफिक असिस्टेंट (स्पेशल रिक्रूटमेंट), लैब असिस्टेंट (लेबोरेटरी असिस्टेंट) और लैब असिस्टेंट (लेबोरेटरी असिस्टेंट) के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए कल यानी 27 जुलाई को लिंक एक्टिव होगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2026 है। यहां आप यूपी फॉरेंसिक के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Forensic Science Laboratory Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • साइंटिफिक असिस्टेंट (रेगुलर) - 136
  • साइंटिफिक असिस्टेंट (स्पेशल रिक्रूटमेंट) - 13
  • लैब असिस्टेंट (लेबोरेटरी असिस्टेंट) - 56
  • लैब असिस्टेंट (लेबोरेटरी असिस्टेंट - 05

Forensic Science Laboratory Qualification: यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के लिए क्वालिफिकेशन

यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा क्वालीफाई किया होना चाहिए। साथ ही बायोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस, फिजिक्स या केमिस्ट्री में बीएससी होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

Forensic Science Laboratory Age Limit: यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के लिए एज लिमिट

यूपी फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के पदों पर आवेदन करने के लिए एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UPSSSC Forensic Science Laboratry Rescruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

Forensic Science Laboratory Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 25 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 25 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा विकलांग लोगों के लिए भी आवेदन शुल्क 25 रुपये है। यहां उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या आईएमपीएस के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे।

Aditya Singh

आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article