UBI Apprentice Recruitment 2026 Result हुआ जारी, आगे की चयन प्रक्रिया जानना है जरूरी

Published on 25 जुल॰ 2026

एजुकेशन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 25, 2026, 06:27 PM IST

UBI Apprentice Recruitment 2026 Result OUT: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने अपरेंटिस एक्ट, 1961 के तहत अपरेंटिस भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार unionbankofindia.co.in से अपना स्कोर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UBI Apprentice Recruitment 2026 Result हुआ जारी

UBI Apprentice Recruitment 2026 Result: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने अपरेंटिस एक्ट, 1961 के तहत अपरेंटिस भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार unionbankofindia.co.in से अपना स्कोर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2026 को BFSI सेक्टर स्किल काउंसिल (BFSI SSC) की ओर से किया गया था। ये एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा थी। UBI Apprentice Recruitment 2026 Result PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है।

UBI Apprentice Recruitment 2026 Result में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें अपरेंटिस पद के लिए प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। जानें रिजल्ट देखने का तरीका

रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (unionbankofindia.co.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर नीचे की ओर दिए गए 'Careers' या 'Recruitment' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वहां 'Apprentice Recruitment 2026 Result' से जुड़े लिंक को चुनें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
  • पीडीएफ खुलने के बाद Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर टाइप करें और सर्च करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया

परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होना ही अंतिम चयन की गारंटी नहीं है। इसके बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरण सफलतापूर्वक पूरे करने होंगे:

  • दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification)
  • स्थानीय भाषा की दक्षता परीक्षा (जहां लागू हो)
  • मेडिकल फिटनेस परीक्षण

चयनित उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग की तारीख, समय और स्थान की आधिकारिक जानकारी उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। इसलिए अपने ईमेल को लगातार चेक करते रहें। दस्तावेज सत्यापन के लिए जाते समय निम्नलिखित कागजातों को ओरिजिनल और स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी के सेट के साथ तैयार रखें:

  • पासपोर्ट साइज फोटो (वही फोटो जो NATS पोर्टल पर अपलोड की गई थी)
  • पैन कार्ड और निवास का प्रमाण
  • आधिकारिक पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी या अन्य सरकारी आईडी)
  • सभी शैक्षणिक योग्यता की मूल मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • आरक्षित वर्ग के लिए वैध जाति प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST/EWS)
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
  • NATS पोर्टल प्रोफाइल की प्रिंटेड कॉपी

ये भी पढ़ें

नोटिस में मांगे गए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट को किसी पंजीकृत एमबीबीएस (MBBS) डॉक्टर से ही बनवाएं। इस पर डॉक्टर की मोहर, पंजीकरण संख्या और स्पष्ट हस्ताक्षर होने चाहिए, ताकि दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी तरह की आपत्ति न आए। रिजल्ट आने के बाद कई बार ठग सक्रिय हो जाते हैं ऐसे में सावधान रहें।

Neelaksh Singh

नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article