Updated: Wednesday, August 19, 2026, 10:52 [IST]
Tanya Puri: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रहे पॉपुलर रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में बतौर कंटेस्टेंट मौजूद प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी इन दिनों चर्चा में हैं। शो में एंट्री से पहले भी तान्या पुरी अपने काम से जुड़े कई दिलचस्प और चौंकाने वाले खुलासों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे मामलों का जिक्र किया था, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए थे। इनमें से एक 90 के दशक के फेमस टीवी एक्टर की निजी जिंदगी से जुड़ा किस्सा भी शामिल था।
तान्या पुरी ने खोली बड़े टीवी एक्टर की पोल
तान्या पुरी ने साल 2025 में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में इस मामले का खुलासा किया था। हालांकि उन्होंने एक्टर की पहचान जाहिर नहीं की थी। उन्होंने बताया था कि वह फेमस एक्टर पहले से शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी था। उसकी पत्नी और बच्चा मुंबई से अलग किसी शहर में रहते थे, जहां एक्टर की पहचान एक आम व्यक्ति के तौर पर थी। वहीं मुंबई में वो एक्टर एक दूसरी एक्ट्रेस के साथ कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
एक्ट्रेस को हुआ था पार्टनर पर शक
-तान्या पुरी के मुताबिक जिस एक्ट्रेस के साथ वह टीवी अभिनेता रिलेशनशिप में था, उसे धीरे-धीरे अपने पार्टनर पर शक होने लगा था। इसी वजह से उसने तान्या की डिटेक्टिव एजेंसी से संपर्क किया था और अभिनेता के बारे में जांच करवाने को कहा था।
-जांच के दौरान सामने आया कि वह एक्टर पहले से शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी था। उसकी पत्नी और बच्चा, मुंबई में ही किसी दूसरे शहर में रहते थे। सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि वहां रहने वाले लोगों को एक्टर की असली पहचान और उसके टीवी स्टार होने की जानकारी तक नहीं थी।
मुंबई में दूसरी जिंदगी जी रहा था एक्टर
तान्या पुरी ने बताया था कि वह एक्टर मुंबई में एक अलग ही जिंदगी जी रहा था। यहां वह एक फेमस एक्ट्रेस के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था जबकि उसका परिवार दूसरे शहर में रह रहा था। कथित तौर पर उसकी पत्नी को इस बात की जानकारी थी कि उसका पति मुंबई में किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है लेकिन उसे यह मालूम नहीं था कि उसका पति टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा है। दूसरे शहर में एक्टर ने अपनी पहचान अलग रखी थी और वहां के लोगों को भी उसके स्टार होने के बारे में कोई खास जानकारी नहीं थी।
लिव-इन पार्टनर से लेता था पैसे
तान्या पुरी ने इस मामले में एक और हैरान करने वाली बात बताई थी। उनके मुताबिक एक्टर अपनी लिव-इन पार्टनर से पैसे लेता था। इन्हीं पैसों से वह अपने परिवार यानी पत्नी और बच्चे के खर्च में मदद करता था। साथ ही वह अपनी पार्टनर पर भी पैसे खर्च करता था। तान्या के मुताबिक उस एक्टर ने न तो अपनी पत्नी से तलाक लिया था और न ही अपनी शादी को रजिस्टर कराया था। इस वजह से उसकी निजी जिंदगी और भी उलझी हुई थी।
सच्चाई सामने आने के बाद एक्ट्रेस ने रिश्ता तोड़ा
-जांच के दौरान जब एक्टर की लिव-इन पार्टनर को उसकी शादी और बच्चे के बारे में पूरी सच्चाई पता चली, तो उसने अभिनेता से रिश्ता खत्म कर लिया। तान्या पुरी के अनुसार एक्ट्रेस को यह जानकर काफी झटका लगा कि जिस शख्स के साथ वह मुंबई में रह रही थी, वह पहले से शादीशुदा था और उसका एक परिवार भी था।
-हालांकि तान्या पुरी ने अपने इंटरव्यू में इस पूरे मामले से जुड़े एक्टर का नाम सार्वजनिक नहीं किया था। इसलिए ये स्पष्ट नहीं है कि वह 90 के दशक का कौन सा टीवी स्टार था। उनकी बताई कहानी ने उस दौर में टीवी इंडस्ट्री के एक चर्चित चेहरे की निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा जरूर बटोरी थी।