Toxic Advance Booking: यश की 'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग में कर रही धुंआधार कमाई, 8 घंटे में कमा लिए कितने करोड़?

Published on 22 अग॰ 2026

Time Published: Saturday, August 22, 2026, 8:26 [IST]

Toxic Advance Booking: साउथ के फेमस एक्टर यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म 'टॉक्सिक' आगामी 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल इस मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों ने टिकट खरीदने में तेजी दिखानी शुरू कर दी है। शुरुआती आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है। आपको बता दें कि महज कुछ घंटों की बुकिंग में ही 'टॉक्सिक' ने करोड़ों रुपये का कारोबार कर लिया है।

8 घंटे में बिक गए 91 हजार से ज्यादा टिकट
'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग गत 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) से शुरू हुई थी। इसके बाद टिकट बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ही घंटों में फिल्म के 91 हजार से ज्यादा टिकट बिक गए। फिल्म के कुल 91,301 टिकट बुक हो चुके हैं और इसे 5360 शोज मिल चुके हैं।

Toxic Advance Booking

एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई?

टिकट बिक्री के साथ ही 'टॉक्सिक' की प्री-सेल कमाई भी तेजी से बढ़ रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तकएडवांस बुकिंग के जरिए करीब 4.36 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीटों को शामिल करने के बाद ये रकम बढ़कर लगभग 9.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इन आंकड़ों से साफ है कि रिलीज से पहले ही 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। आने वाले दिनों में एडवांस बुकिंग की रफ्तार और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

2026 की बड़ी प्री-रिलीज फिल्मों में शामिल होगी 'टॉक्सिक'

-'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग को लेकर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में भी बड़ा दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यश की ये फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी प्री-रिलीज फिल्मों में अपनी जगह बना सकती है। माना जा रहा है कि 'धुरंधर 2' के बाद ये साल की दूसरी बड़ी फिल्म हो सकती है, जिसकी एडवांस बुकिंग को लेकर इतना जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

-हालांकि एक खास बात ये है कि 'धुरंधर 2' एक सफल फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है जबकि 'टॉक्सिक' एक ओरिजिनल कन्नड़ फिल्म है। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग को खास तौर पर अहम माना जा रहा है।

हिंदी में 45-55 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

-यश की फिल्म को लेकर सिर्फ एडवांस बुकिंग ही चर्चा में नहीं है बल्कि इसकी ओपनिंग को लेकर भी बड़े अनुमान लगाए जा रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'टॉक्सिक' हिंदी वर्जन में पहले दिन करीब 45 से 55 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।

-अगर फिल्म इस अनुमान के आसपास भी कमाई करने में कामयाब होती है, तो ये हिंदी मार्केट में यश के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े भी फिल्म के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं।

चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे यश

-'टॉक्सिक' यश के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म के जरिए वह करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर को आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और यश की पॉपुलैरिटी को देशभर में और मजबूत किया था।

-अब 'टॉक्सिक' के साथ यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

कब रिलीज होगी यश की फिल्म 'टॉक्सिक'?

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' की रिलीज को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म आगामी 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से पहले ही जिस तरह से इसकी एडवांस बुकिंग को रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखते हुए बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म से बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं।