अलीगढ़ में पुलिस टीम को बनाया बंधक: मकान के बाहर जड़ा ताला, अंदर शोर मचाते रहे पुलिसकर्मी; SSP-SHO ने बचाया - Aligarh News

Published on 2 सित॰ 2026

अलीगढ़ में पुलिस टीम को बंधक बना लिया गया। 20 लाख की चोरी का माल बरामद करने के लिए टीम चोरी के आरोपी के साथ उसके मकान पर पहुंची थी। टीम जब सर्च ऑपरेशन चला रही थी इसी बीच आरोपी ने मौका पाकर अपनी एक पड़ोसी महिला से मकान के मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया।

.

पुलिसकर्मी करीब आधे घंटे तक मकान के अंदर बंद रहे। शोर मचाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। घटना रोरावर थाने से करीब 500 मीटर दूर गौशाला मोहल्ले में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई।

2 तस्वीरें देखिए…

अलीगढ़ में बंधक पुलिस टीम को छुड़ाने के लिए चोरी के आरोपी के घर पहुंची पुलिस टीम। इस दौरान स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा।

अलीगढ़ में बंधक पुलिस टीम को छुड़ाने के लिए चोरी के आरोपी के घर पहुंची पुलिस टीम। इस दौरान स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा।

अलीगढ़ में चोरी के आरोपी की मां को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला को रोरावर थाने ले जाया गया है।

अलीगढ़ में चोरी के आरोपी की मां को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला को रोरावर थाने ले जाया गया है।

अब घटनाक्रम विस्तार से…

मामला करीब 20 लाख रुपए के जेवरात और नकदी चोरी से जुड़ा है। भाजपा नेता और व्यापारी उमेश गौड़ ने 2 जून को रोरावर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि अविकल नाम के युवक ने उनके 12 साल के बेटे से दोस्ती कर ली थी।

वह परिवार की गैरमौजूदगी में घर आता-जाता था। बच्चे को चॉकलेट आदि खिलाकर उससे घुल-मिल गया था। इसी का फायदा उठाकर उसने बच्चे की मौजूदगी में कई बार घर से जेवरात और नकदी चोरी की। परिजनों को जब चोरी का पता चला, तब तक करीब 20 लाख रुपए का सामान गायब हो चुका था। परिवार के एटीएम से भी रुपए निकाले गए थे।

आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

पुलिस जांच आगे बढ़ने के बाद आरोपी अविकल ने 12 अगस्त को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अविकल को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर आठ घंटे के रिमांड पर लिया था।

रोरावर थाना इंस्पेक्टर अनुज शर्मा दो सिपाहियों के साथ थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर गौशाला मोहल्ले में स्थित आरोपी के घर पहुंचे। टीम ने अविकल की मां राजबाला पिता संजय शर्मा से पूछताछ की। अविकल के बताए अनुसार चोरी के सामान की बरामदगी के लिए तलाशी शुरू कर दी।

यह तस्वीर रोरावर थाना इंस्पेक्टर अनुज शर्मा की है। वह दो पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी के घर चोरी का माल बरामद करने गए थे।

यह तस्वीर रोरावर थाना इंस्पेक्टर अनुज शर्मा की है। वह दो पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी के घर चोरी का माल बरामद करने गए थे।

अंदर जाते ही बाहर से बंद कर दिया दरवाजा

इसी दौरान आरोप है कि राजबाला ने पड़ोस की एक महिला की मदद से घर के बाहर से ताला लगवा दिया। पुलिसकर्मियों को इसका पता करीब आधे घंटे बाद चला, जब वे बाहर निकलने के लिए दरवाजे पर पहुंचे। दरवाजा बाहर से बंद था।

पुलिसकर्मियों ने काफी शोर मचाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद थाने पर फोन कर सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाकर अंदर मौजूद पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला।

राजबाला ने पड़ोस की एक महिला की मदद से घर के बाहर से ताला लगवा दिया था। पुलिस की टीम जब पहुंची तो आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

राजबाला ने पड़ोस की एक महिला की मदद से घर के बाहर से ताला लगवा दिया था। पुलिस की टीम जब पहुंची तो आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

माता-पिता से भी हो रही पूछताछ

घटना के बाद पुलिस आरोपी अविकल के माता-पिता संजय शर्मा और राजबाला को थाने ले आई। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पुलिस टीम को घर में बाहर से बंद करने की वजह क्या थी और इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया-

QuoteImage

चोरी के आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ रोरावर थाने में इंस्पेक्टर अनुज शर्मा की ओर से FIR दर्ज कराई जा रही है। आरोपी रिमांड पर आया था, इसलिए उसे जेल भेज दिया गया है। उसके माता-पिता हिरासत में हैं।

QuoteImage

…………………………………………

यह खबर भी पढ़िए

राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा:ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी कमान को लीड किया था, गोविंद देव गिरि नए महासचिव बने

पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को इसका ऐलान किया। मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी वायु कमान को लीड किया और एयरफोर्स में 39 साल काम किया। यहां पढ़ें पूरी खबर