जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें

Published on 17 अक्टू॰ 2026

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जुलाई के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर एचपीईसी मतलब हाई लेवल जांच कमिटी का गठन किया गया है. यह कमिटी प्रभावित लोगों की बातों को सुनेगी.

Written By : कार्तिक सागर समाधिया |  Updated at : 17 Oct 2026 09:33 PM (IST)

Preferred Sources

HPEC enquire all aspects of incidents relating violence Jantar Mantar Delhi July Student Protest जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें

सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई प्रदर्शन की हिंसात्मक घटनाओं पर हाई लेवल जांच कमिटी का गठन किया है.

नीट पेपर लीक के दौरान जुलाई के महीने में दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर और राजधानी के बाहर अन्य जगह हिंसात्मक घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर है. सर्वोच्च अदालत ने सभी पहलुओं की जांच के लिए HPEC का गठन किया है. एचपीईसी की मतलब हाई लेवल जांच कमिटी (High Powered Enquiry Committee) है. इस जांच के दायरे में प्रभावित लोग शामिल हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.

HPEC ने गठन के बाद सुविधा के लिए पोर्टल http://hpec.nic.in लॉन्च किया है. यह कमिटी अदालत के 18 अगस्त 2026 के आदेश के पैराग्राफ 12 और 13 एवं 10 सितंबर 2026 के आदेश के पैराग्राफ 5 (i) में बताए गए, मुद्दों की जांच भी करेगी. 

इन मामलों में पैलेट गन के इस्तेमाल, लक्षित हिंसा, महिला प्रोटेस्टर्स के हैरसमेंट और दोनों पक्षों की तरफ से की गई हिंसा और प्रॉपर्टी के नुकसान से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी. इस पोर्ट को डिजाइन इस तरह से किया गया है, जिससे सेंसिटिव गवाहों को उचित सुरक्षा मिल सके, साथ ही यह प्रभावित व्यक्ति अपनी पहचान को गोपनीय और गुप्त रखा जा सकता है. 

कमिटी की तरफ से प्रभावित लोगों ने किया ये आग्रह

इस पोर्टल के लिए कमिटी की तरफ से आग्रह किया गया है कि प्रभावित लोगों और अन्य संबंधित पक्ष पोर्टल पर जाएं और लागू फॉर्मेट का उपयोग करने अपनी शिकायत दर्ज करें. 

इसके अलावा जानकारी दी गई है कि कोई भी व्यक्ति 18 अगस्त 2026 और 10 सितंबर 2026 के आदेशों के तह HPEC को सौंपे गए मुद्दों से जुड़ी जानकारी या सुझाव देना चाहता है, तो वह इस पोर्टल के माध्यम से ऐसा कर सकता है. इसके अलावा जो फिजिकल रूप से अपनी शिकायत या अन्य सामाग्री जमा करना चाहते हैं, वे सभी वर्किंग डे के दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच HPEC के ऑफिस में जा सकते हैं. HPEC का ऑफिस शिक्षा सदन 17 राउज एवेन्यू इंस्टीट्यूशनल एरिया नई 110002 में जाकर ऐसा कर सकते हैं. इसके अलावा डॉक्यूमेंट्स E-Mail: [email protected] पर भी भेजे जा सकते हैं. 

कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.

Contact: [email protected]
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

Read More

Published at : 17 Oct 2026 09:33 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola