लॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy Fit 4 का लुक, नए कलर में आएगा बैंड या डिजाइन में भी होगा बदलाव?

Published on 23 अक्टू॰ 2026

लॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy Fit 4 का लुक, नए कलर में आएगा बैंड या डिजाइन में भी होगा बदलाव?

Galaxy Fit 3 भारत में ₹4,999 की कीमत पर लॉन्च हुई थी

Samsung की नई फिटनेस बैंड Galaxy Fit 4 को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. कंपनी ने फरवरी 2024 में भारत में Galaxy Fit 3 लॉन्च की थी. इसके बाद से इस सीरीज में कोई नया मॉडल नहीं आया है. अब इसके अगले वर्जन यानी Samsung Galaxy Fit 4 को लेकर हलचल तेज हो गई है. हाल ही में इस फिटनेस बैंड को एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था और अब इसके रेंडर्स भी सामने आए हैं. इन तस्वीरों में बैंड का डिजाइन और संभावित कलर ऑप्शन देखने को मिले हैं.

हालांकि, Samsung ने अभी तक Galaxy Fit 4 के नाम, डिजाइन या फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. ऐसे में सामने आई जानकारियों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखना चाहिए. माना जा रहा है कि लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Google की हाल ही में पेश की गई Fitbit Edge से हो सकता है.

Samsung Galaxy Fit 4 का डिजाइन और कलर

Android Authority ने Samsung Galaxy Fit 4 के CAD रेंडर्स पब्लिश किए हैं. फिटनेस बैंड तीन कलर- ब्लैक, व्हाइट और लाइट ब्लू में नजर आती है. इसका डिजाइन काफी हद तक Galaxy Fit 3 जैसा दिखाई देता है. इसमें लंबी डिस्प्ले मिल सकती है, जो आजकल कई फिटनेस बैंड में देखने को मिलती है.

डिवाइस के दाईं ओर एक फिजिकल बटन दिखाई देता है. इसके पास एक छोटा-सा होल भी नजर आता है. रेंडर्स के मुताबिक, इसकी फ्लैट डिस्प्ले के चारों ओर पहले के मुकाबले पतले बेजल मिल सकते हैं. हालांकि, इन बदलावों की पुष्टि अभी Samsung ने नहीं की है.

बैंड में बदलने वाली सिलिकॉन स्ट्रैप मिलने की भी उम्मीद है. इससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से स्ट्रैप बदल सकेंगे. रेंडर्स में एक नया वॉच फेस भी दिखाई देता है, जिस पर समय, हार्ट रेट और तारीख जैसी जानकारी नजर आती है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस बार भी जरूरी हेल्थ और रोजमर्रा की जानकारी को एक नजर में देखने की सुविधा दे सकती है.

FCC वेबसाइट पर भी दिखी Galaxy Fit 4

रेंडर्स सामने आने से कुछ समय पहले Samsung Galaxy Fit 4 को अमेरिका की Federal Communications Commission (FCC) की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था. यहां इसका मॉडल नंबर SM-R391 बताया गया है. लिस्टिंग में FIT 4 नाम भी दर्ज था, जिससे इसके नए फिटनेस ट्रैकर होने की संभावना मजबूत हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिवाइस Bluetooth Low Energy (BLE) को सपोर्ट कर सकती है. इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग और नींद की निगरानी के लिए Goodix GH3036 सेंसर मॉड्यूल मिलने की बात भी कही गई है. इसके अलावा, इसमें PPG सेंसर दिए जाने की उम्मीद है. हालांकि, इन फीचर्स की पूरी जानकारी और सटीक कामकाज का पता आधिकारिक लॉन्च के बाद ही चलेगा.

Samsung Galaxy Fit 3 के फीचर्स और कीमत

पुराने मॉडल की बात करें तो Samsung Galaxy Fit 3 को भारत में फरवरी 2024 में 4,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. यह Grey, Silver और Pink Gold रंगों में उपलब्ध कराया गया था.

Galaxy Fit 3 में 1.6-inch की OLED डिस्प्ले दी गई है. इसमें 16MB RAM और 256MB की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है. यूजर्स को इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस चुनने का विकल्प भी दिया गया था.

अब देखना होगा कि Samsung Galaxy Fit 4 में डिजाइन के अलावा कौन से नए फीचर्स मिलते हैं और कंपनी इसकी कीमत कितनी रखती है. फिलहाल, लॉन्च की तारीख और भारतीय बाजार में उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में iPhone Duo का ऐसा क्रेज, Blinkit पर 5 मिनट में खाली हुआ स्टॉक

What is PHP: जिस PHP एक खामी से बंद हो गईं सरकारी वेबसाइटें, आखिर वो इंटरनेट को कैसे चलाती है?

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button