RJD कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैनन तो करने लगे डांस, तेजस्वी, बोले- सरकार चाहे गोली चलवाए या जेल भेजे, हम रुकने वाले नहीं

Published on 19 अग॰ 2026

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने लोकभवन मार्च निकाला। इस दौरान राजद कार्यकर्ता (RJD Workers) हाथ में विरोध स्वरूप डमी एके-47 लेकर पहुंच गए। पिछले महीने सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा एके-47 से गोली चलाने की घटना पर राजद ने विरोध प्रदर्शन किया।

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने लोकभवन मार्च निकाला। इस दौरान राजद कार्यकर्ता (RJD Workers) हाथ में विरोध स्वरूप डमी एके-47 लेकर पहुंच गए। पिछले महीने सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा एके-47 से गोली चलाने की घटना पर राजद ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, पटना के आयकर गोलंबर के पास बुधवार को राजद के मार्च पर जब पुलिस ने वाटर कैनन चलाए, तो कार्यकर्ता वहां से भागने के बजाय पानी की बौछारों में डांस करने लगे। फिर दोपहर में पटना पुलिस (Patna Police) ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  समेत कई राजद कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

पढ़ें :- Sugar Price Hike : एक महीने पहले 45 रुपये बिक रही चीनी की कीमत 65 रुपये किलो तक पहुंची, अब मिठास हो रही कड़वी

आज लगा की बिहार में विपक्ष मजबूत है ! 🔥💪

आज पटना में तेजस्वी यादव जी छात्रो पर हुए लाठीचार्ज और AK47 चलाए जाने के विरोध में पैदल मार्च कर रहे थे !

पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया लेकिन RJD के कार्यकर्ताओं ने उसका आनंद लेने लगे !

जिसके बाद पुलिस ने तेजस्वी यादव… pic.twitter.com/HNYlkSDNQ9

पढ़ें :- आजम खान के ठिकनों पर ईडी की छापेमारी पर भड़के अखिलेश यादव, कहा-भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

— Jay Mangal Yadav (@MangalYadavSP) August 19, 2026

एके-47 से फायरिंग के विरोध में राजद का लोकभवन मार्च बुधवार सुबह पटना के जेपी गोलंबर से शुरू हुआ। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़ने लगे। उन्होंने निहत्थे आंदोलनकारियों पर गोली चलाने, पेपर लीक की घटनाओं आदि के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

डाकबंगला चौराहा की बैरिकेडिंग तोड़ी

राजद कार्यकर्ता जेपी गोलंबर से मार्च करते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे। वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आयकर गोलंबर के पास रोक दिया। इनकम टैक्स ऑफिस के पास बड़ी संख्या में अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। वहां भी राजद कार्यकर्ताओं (RJD Workers) ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने पानी की बौछार कर दी।

पढ़ें :- गुजरात में अचानक हिलने लगा कुएं का पानी, दूर-दूर से देखने पहुंचे लोग, वीडियो ने मचाई सनसनी

‘एके-47’ लेकर पहुंचे राजद कार्यकर्ता!

तेजस्वी के नेतृत्व में बुधवार को हुए लोकभवन मार्च के दौरान कुछ राजद कार्यकर्ताओं (RJD Workers) ने पुलिस लिखे टीशर्ट पहनकर हाथ में डमी एके-47 लेकर प्रदर्शन किया। उनके बगल में स्टूडेंट लिखे कपड़े पहन कुछ अन्य कार्यकर्ता खड़े थे। उन पर डमी एके-47 तानकर कार्यकर्ताओं ने सीवान में 25 जुलाई को हुई पुलिस फायरिंग की घटना का प्रतीकात्मक विरोध किया।

पानी की बौछारों में डांस करने लगे राजद कार्यकर्ता

तेजस्वी के मार्च पर जब आयकर गोलंबर के पास पुलिस ने वाटर कैनन चलाए, तो भी राजद कार्यकर्ता (RJD Workers) वहीं डटे रहे। कई कार्यकर्ता पानी की बौछारों में डांस करते हुए मजे लेने लगे।

हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को पटना पुलिस ने इनकम टैक्स कार्यालय के पास से हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें सचिवालय थाना लेकर गई। कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि राजद के एक प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल सैयद अता हसनैन के पास भेजा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर पार्टी की मांगों वाला ज्ञापन उन्हें सौंप देगा। सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस-प्रशासन ने लोकभवन तक जाने की अनुमति नहीं दी है।

पढ़ें :- पटना में मचा बवाल, आयकर गोलंबर पर रोका गया तेजस्वी यादव का मार्च, पुलिस और आरजेडी कार्यकर्ताओं की झड़प

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें: