Redmi Note 17 Pro Series भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगी। सीरीज में 10,000mAh तक की बैटरी, 50MP कैमरा और OIS जैसे फीचर्स मिलेंगे। जानें संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत।
Redmi Note 17 Pro Series Launch Date
- Published: 08 Sep 2026, 04:35 PM IST
- Last Updated: 08 Sep 2026, 04:35 PM IST
Redmi Note 17 Pro Series Launch Date: Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपनी नई Redmi Note 17 Pro Series की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, नई स्मार्टफोन सीरीज को 15 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस लाइनअप में दो मॉडल- Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी भी साझा की है। खास बात यह है कि सीरीज में 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिलने वाली है।
15 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी Redmi Note 17 Pro Series
Redmi Note 17 Pro Series की आधिकारिक माइक्रोसाइट को अपडेट कर दिया गया है, जिसमें फोन की 15 सितंबर की लॉन्च डेट की पुष्टि हुई है। हालांकि, कंपनी ने अभी दोनों स्मार्टफोन के नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताए हैं। माना जा रहा है कि सीरीज में Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को पेश किया जा सकता है।
Redmi ने हाल ही में नई Note Series को टीज करना शुरू किया था। कंपनी इस बार Max ब्रांडिंग के साथ अपना नया मॉडल ला सकती है, जैसा कि उसके ग्लोबल पोर्टफोलियो में भी देखने को मिलता है।
10,000mAh तक की बैटरी मिलेगी
नई Redmi Note 17 Pro Series की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी होगी। कंपनी के अनुसार, फोन में 10,000mAh तक की बैटरी दी जाएगी। Redmi ने इसे “mAhster of strength” टैगलाइन के साथ टीज किया है। कंपनी के इंटरनल लैब टेस्ट के मुताबिक, हल्के इस्तेमाल की स्थिति में फोन एक बार चार्ज करने पर चार दिन से ज्यादा चल सकता है। हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल के तरीके और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
ये भी पढ़े-ः iQOO Z11xa 5G हुआ लॉन्च: 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत
Redmi Note 17 Pro और Pro Max का डिजाइन
टीजर में Redmi Note 17 Pro को ब्लू कलर में दिखाया गया है। फोन के पीछे फ्लैट पैनल दिया गया है और ऊपरी दाएं हिस्से में चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।वहीं, Redmi Note 17 Pro Max में भी इसी तरह का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और OIS (Optical Image Stabilisation) मिलने की पुष्टि की गई है। दोनों फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए जाएंगे।
Amazon पर होगी बिक्री
Redmi Note 17 Pro Series के दोनों स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने के बाद Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने फिलहाल फोन की भारतीय कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है।
Redmi Note 17 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 17 Pro Max को पिछले महीने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। वहां इसकी शुरुआती कीमत JPY 79,980 (लगभग ₹47,900) रखी गई थी। यह कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए थी।
फोन में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है।