रिलीज टलने के बाद ऑनलाइन लीक हुआ Ramayana का ट्रेलर! बताई जा रही है ये वजह

Published on 26 जुल॰ 2026

बॉलीवुड

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 26, 2026, 08:33 AM IST

Ramayana Trailer Leaks Online: फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक होने का दावा किया जा रहा है। ये खबर तब सामने आई, जब मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च टालने का ऐलान किया था।

Image

फिल्म रामायण के ट्रेलर लीक की वजह आई सामने (Image Source: Chat GPT/ AI)

Ramayana Trailer Leaks Online: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म रामायण इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी फिल्म रामायण के ट्रेलर रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। इस खबर के सामने आने के फिल्म रामायण का ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया। इस खबर ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी परेशान कर दिया था। तो चलिए जानते हैं फिल्म रामायण से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

इस वजह से लीक हुआ ट्रेलर

यश और रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रामायण का ट्रेलर है, जो अभी हाल ही में लीक हो गया है। अब इसको लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि फिल्म रामायण का ट्रेलर क्यों लीक हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के कुछ क्लिप्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लो क्वालिटी में लीक हुए इन फुटेज में फिल्म के कई अहम सीन दिख रहे हैं। कई लोगों ने आखिरी समय में फिल्म के पोस्टपोन होने को लीक की वजह बताया है। इस बीच, मेकर्स ने वायरल वीडियोज पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया है।

ये स्टार्स आएंगे नजर

नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के साथ यश, साईं पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और अनुपम खेर अहम में रोल में नजर आएंगे। रणबीर कपूर की इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल रिलीज होगा, तो वहीं दूसरा पार्ट 2027 में दस्तक देगा। फिल्म रामायण के ट्रेलर को लेकर सामने आई खबर पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay

अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article