Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के बाद बताया उनका लक्ष्य क्या है.
Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के बाद बताया उनका लक्ष्य क्या है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/27/vaibhav-sooryavanshi-reveal-what-is-the-target-says-if-i-get-a-good-start-i-want-to-make-innings-big-after-winning-pots-award-2026-07-27-09-02-06.jpg)
वैभव सूर्यवंशी Photograph: (Image Source: X/BCCI)
Vaibhav Sooryavanshi Statement: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में सबसे शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया. वैभव ने 15 साल की उम्र में ही तहलका मचा रखा है और जब वह मैदान पर उतरते हैं, तो गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देते हैं. तो आइए जानते हैं कि हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपने तूफानी प्रदर्शन और पहली प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के बाद वैभव ने क्या-क्या कहा...
वैभव सूर्यवंशी ने किया शानदार प्रदर्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 49 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 165.31 का रहा. इतना ही नहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेली गई इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 196.10 की स्ट्राइक रेट और 50.33 के औसत से 151 रन बनाए. उनके बल्ले से 15 चौके और 9 छक्के निकले.
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
हरारे में बल्लेबाजी है पसंद
प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के बाद जब पिछले तीन दिनों में अपने प्रदर्शन से आप कैसा महसूस कर रहे हैं? इसके जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "बहुत अच्छा लगा. हरारे पहुंचने के बाद पिछले 2-3 दिनों में हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही. मैंने यहां अंडर-19 विश्व कप भी खेला है, इसलिए मुझे इस मैदान पर खेलना बहुत पसंद है. सभी ने मेरा साथ दिया कप्तान, कोच, सभी... इसलिए मैं बहुत खुश हूं."
वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना लक्ष्य
सीरीज में आने से पहले आपका रवैया कैसा था? आप गेंद को निडरता से हिट करते हैं, यह तो हम जानते ही हैं! इसके जवाब में वैभव ने कहा, "मेरा खेल वही है जो मैं टी20 क्रिकेट में खेलता हूं. मैं बस टीम के लिए वही करने की कोशिश कर रहा था. तीनों मैचों में मैंने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की. अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती, तो मैं पारी को बड़ा बनाना चाहता था. यही मेरा एकमात्र लक्ष्य था."
वैभव ने बताया कैसे करते हैं इतनी तूफानी बल्लेबाजी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के राज को बता दिया. उनका कहना है कि वह मैच में वही शॉट खेलते हैं, जिसकी वह प्रैक्टिस करते हैं. हां, आपको हरारे पसंद है, यहां की परिस्थितियां पसंद हैं. पारी की शुरुआत में एक बल्लेबाज के रूप में आपकी सबसे अच्छी खूबी क्या है? वैभव ने कहा, "मैं वही शॉट खेलता हूं जिनकी मैं प्रैक्टिस करता हूं. मैं मैच में वही करने की कोशिश करता हूं जो मैं प्रैक्टिस सेशन में करता हूं."
सपने के सच होने जैसा है POTS अवॉर्ड जीतना
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दूसरी ही सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीत लिया. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. भारत के लिए अपनी पहली पूरी सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बनना, क्या सपने जैसा है? इसपर सूर्यवंशी ने कहा, "जी हां, यह सचमुच एक सपने के सच होने जैसा पल है. अपना पहला मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार पाकर मैं बहुत खुश हूं."
ये भी पढ़ें: T20 खत्म अब टेस्ट की बारी! अगली बार कब और किसके खिलाफ मैच खेलेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल