अमरनाथ यात्रियों के साथ बड़ा हादसा, जम्मू-कश्मीर में गांदरबल में खाई में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस

Published on 28 जुल॰ 2026

अमरनाथ यात्रियों के साथ बड़ा हादसा, जम्मू-कश्मीर में गांदरबल में खाई में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस

Jammu and Kashmir Ganderbal Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक बस सड़क से फिसल खाई में गिर गई. बस में अमरनाथ तीर्थयात्री सवार थे. सुरक्षा बलों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है. घायलों को हॉस्पिचल पहुंचाया गया.

Jammu and Kashmir Ganderbal Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक बस सड़क से फिसल खाई में गिर गई. बस में अमरनाथ तीर्थयात्री सवार थे. सुरक्षा बलों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है. घायलों को हॉस्पिचल पहुंचाया गया.

author-image

New Update

accident involving Amarnath pilgrims in Jammu and Kashmir

accident involving Amarnath pilgrims in Jammu and Kashmir Photograph: (ANI)

Jammu and Kashmir Ganderbal Accident: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. गांदरबल में एक बस सड़क से फिसल खाई में गिर गई. बस में अमरनाथ तीर्थयात्री सवार थे. सुरक्षा बलों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है. घायलों को हॉस्पिचल पहुंचाया गया.

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के हरिगनीवान में एक बस अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस सड़क से स्लिप हो गई. इससे बस खाीई में गिर गई. पर्यटकों की एक बस सड़क से फिसल गई। हादसे के बाद CRPF, ITBP और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे, सभी घायल यात्रियों को बचाया और इलाज के लिए उन्हें कंगन अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि बस में 39 तीर्थयात्री सवार थे.

#WATCH | Jammu and Kashmir: A tourist bus skidded off the road at Hariganiwan in Ganderbal district. Following the accident, personnel from the CRPF, ITBP, and the Jammu and Kashmir Police reached the scene promptly, rescued all injured passengers, and transported them to Kangan… pic.twitter.com/WCPmi8aE7p

— ANI (@ANI) July 28, 2026

LG मनोज सिन्हा ने लिया संज्ञान

J&K के LG मनोज सिन्हा ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि मैंने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की और आज सुबह गांदरबल के गनीवान में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में घायल अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों की सेहत के बारे में जानकारी ली. कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद लौट रहे 39 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं और अभी SKIMS में उनका इलाज चल रहा है। मैंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हर जरूरी मदद और बेहतरीन मेडिकल देखभाल सुनिश्चित करें. 

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को घेरा

कोई हताहत नहीं

बस में 39 तीर्थयात्री सवार थे. हादसे में ज्यादातर यात्री घायल हुए हैं. पुलिस और सुरक्षा बलों ने सभी को हॉस्पिटल पहुंचा दिया है. राहत की बात है कि अभी तक किसी यात्री के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.  

— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर : उधमपुर में एनएच-44 पर यातायात बहाल, भूस्खलन के कारण टूटा था हाईवे का बड़ा हिस्सा

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें