'राजेश खन्ना को गोद लिया गया था', सुपरस्टार को लेकर अनीता आडवाणी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'वो सदमे में थे'
Anita Advani on Rajesh Khanna Life: अनिता आडवाणी ने हाल ही में राजेश खन्ना को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसे सुनकर आहार कोई हैरान रह गया है.
Anita Advani on Rajesh Khanna Life: अनिता आडवाणी ने हाल ही में राजेश खन्ना को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसे सुनकर आहार कोई हैरान रह गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/27/rajesh-khanna-2026-07-27-08-48-25.jpg)
Rajesh Khanna
Anita Advani on Rajesh Khanna Life: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना ने अपने करियर में वो मुकाम हासिल किया, जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है. एक दौर ऐसा था जब उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस उनके घर के बाहर घंटों इंतजार करते थे. उनकी कार पर लड़कियां लिपस्टिक से प्यार के मैसेज लिखती थीं और उनके नाम की दीवानगी पूरे देश में देखने को मिलती थी. लेकिन जितनी शानदार उनकी प्रोफेशनल लाइफ थी, उतनी ही दर्दभरी उनकी निजी जिंदगी भी रही. हाल ही में राजेश खन्ना की करीबी रही अनीता आडवाणी ने एक पॉडकास्ट में उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे पहलुओं का खुलासा किया है, जिन्हें सुनकर हर कोई भावुक हो गया. उन्होंने बताया कि सुपरस्टार बनने के बावजूद राजेश खन्ना अंदर से बेहद अकेले थे और रिश्तों में मिले धोखों ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया था.
'राजेश खन्ना किसी पर भरोसा नहीं करते थे'
'मेरी सहेली' को दिए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अनीता आडवाणी ने कहा कि राजेश खन्ना को जीवन में इतने धोखे मिले कि उन्होंने लोगों पर भरोसा करना लगभग छोड़ दिया था. अनीता ने कहा, "राजेश खन्ना किसी पर आसानी से विश्वास नहीं करते थे. उन्हें बचपन से ही रिश्तों में दर्द मिला. फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कई लोगों की मदद की, कई कलाकारों और लोगों का करियर बनाया लेकिन जब उन्हें खुद सहारे की जरूरत पड़ी तो बहुत कम लोग उनके साथ खड़े दिखाई दिए." उन्होंने आगे बताया कि राजनीति में भी राजेश खन्ना ने कई नेताओं के लिए प्रचार किया, लेकिन उन्होंने कभी इसके बदले पैसे नहीं लिए. अनीता का दावा है कि कई बार उन्हें वादे तो मिले, लेकिन सम्मान और सहयोग नहीं मिला.
गोद लिए जाने की सच्चाई ने तोड़ दिया था दिल
अनीता आडवाणी ने बातचीत में बताया कि राजेश खन्ना के जीवन का सबसे बड़ा झटका वो था, जब उन्हें पता चला कि उन्हें गोद लिया गया है. उनके मुताबिक, "जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनका जन्म जिन माता-पिता के यहां हुआ था वो अलग हैं और उन्हें रिश्तेदारों ने गोद लिया है, तब वो मानसिक रूप से काफी टूट गए थे." उन्होंने दावा किया कि इस घटना का असर राजेश खन्ना के व्यवहार पर भी पड़ा. अनीता के अनुसार, वो अपने परिवार के कई सदस्यों से इमोशनली से दूर हो गए थे. उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब उनकी बहन उनसे मिलने आईं तो राजेश खन्ना ने पूछा था, "ये कौन हैं?" हालांकि, ये अनीता आडवाणी का दावा है और इस पर राजेश खन्ना के परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
1969 में शुरू हुआ था सुपरस्टार का सुनहरा दौर
राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था. उनका जन्म 29 दिसंबर 1942 को हुआ था. बाद में उन्हें उनके रिश्तेदार चुन्नीलाल और लीलावती खन्ना ने गोद लिया और उनका पालन-पोषण किया. 1969 में रिलीज हुई फिल्म 'आराधना' ने राजेश खन्ना की किस्मत पूरी तरह बदल दी. शर्मिला टैगोर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया और इसके बाद उन्होंने सफलता का ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे आज भी हिंदी सिनेमा के इतिहास का गोल्डन चैप्टर माना जाता है. राजेश खन्ना ने लगातार 15 सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाया. उस दौर में निर्माता-निर्देशक उनकी तारीख पाने के लिए महीनों इंतजार करते थे. उन्हें हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाने लगा.
जब बदला दर्शकों का स्वाद और शुरू हुआ मुश्किल दौर
समय के साथ बॉलीवुड में बदलाव आने लगा. 1970 के दशक के बीच में अमिताभ बच्चन की 'एंग्री यंग मैन' वाली छवि लोगों को ज्यादा पसंद आने लगी.रोमांटिक फिल्मों का दौर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा और इसका सीधा असर राजेश खन्ना के करियर पर पड़ा. उनकी लगातार कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल होने लगीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी लगातार सात फिल्में फ्लॉप रहीं, जिससे उनका आत्मविश्वास बुरी तरह टूट गया.
ये भी पढ़ें: 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, थलापति विजय की फिल्म ने 4 दिनों में कर डाली करोड़ की कमाई
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें