जयपुर जिले के जोबनेर इलाके के भोजपुरा कलां निवासी खुशाल शर्मा का राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में शानदार सफलता हासिल करने पर रविवार को उनके घर पहुंचने पर परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फ
.
खुशाल शर्मा ने NEET-UG 2026 में 720 में से 565 अंक प्राप्त कर 98.66 पर्सेंटाइल हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में परिजन, मित्र और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने खुशाल की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
'कितनी भी परेशानी हो, लक्ष्य से भटकना मत' खुशाल शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के दम पर यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान उन्हे कई तरीके की परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके लक्ष्य के आगे वे सभी परेशानियां उन्हे छोटी लगी।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि खुशाल अपनी फैमिली के पहले सदस्य है जो डॉक्टर बनने जा रहे है।
डॉक्टर बनने जा रहे परिवार के पहले व्यक्ति इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने कहा कि खुशाल की सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। वह उनके परिवार के पहले सदस्य है जो डॉक्टर बनने जा रहे है। ग्रामीणों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगे। स्वागत समारोह के दौरान सभी ने खुशाल के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाए।
गांव के लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगे खुशाल खुशाल शर्मा ने ऑल इंडिया स्तर पर 26,626वीं रैंक प्राप्त की है। वे EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) श्रेणी से हैं, जिसमें उनकी कैटेगरी रैंक 3,188वीं रही। विषयवार प्रदर्शन में उन्होंने बायोलॉजी में 95.16 पर्सेंटाइल, केमिस्ट्री में 95.81 पर्सेंटाइल और फिजिक्स में 99.50 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
खुशाल शर्मा के पिता महेंद्र कुमार शर्मा और माता अन्नपूर्णा शर्मा ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनके कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खुशाल की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।