'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, थलपति विजय की फिल्म ने तीसरे दिन कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई

Published on 26 जुल॰ 2026

'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, थलपति विजय की फिल्म ने तीसरे दिन कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: थलपति विजय की 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. जी हां, फिल्म को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: थलपति विजय की 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. जी हां, फिल्म को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

author-image

New Update

Jana Nayagan

Jana Nayagan Photograph: (KVN Productions)

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और अब तीसरे दिन के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि ये फिल्म विजय के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल होने जा रही है. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू, खूब तारीफ और विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का भरपूर फायदा मिल रहा है.

खास बात ये है कि 'जन नायकन' थलपति विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म है. राजनीति में पूरी तरह एक्टिव होने के बाद विजय ने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया था. ऐसे में उनके फैंस इस फिल्म को एक खास विदाई के रूप में देख रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ नजर आ रहा है. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है.

तीसरे दिन हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार यानी रिलीज के तीसरे दिन 'जन नायकन' ने 28.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म की कमाई में दूसरे दिन के मुकाबले करीब 34.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो ये साबित करती है कि दर्शकों के बीच फिल्म की पॉपुलेरिटी लगातार बढ़ रही है. शनिवार को फिल्म को देशभर में 12,299 शो मिले और औसतन 38.7 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वीकेंड का फायदा फिल्म को भरपूर मिला और शाम और रात के शोज में सिनेमाघरों में अच्छी भीड़ देखने को मिली.

तीन दिनों में 92 करोड़ से ज्यादा की कमाई

तीसरे दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 92.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 108.34 करोड़ रुपये हो चुका है. जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए चौथे दिन यानी रविवार को 100 करोड़ नेट क्लब में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर रविवार को भी फिल्म को इसी तरह का रिस्पॉन्स मिलता है तो ये आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

विदेशों में भी गूंजा 'जन नायकन' का जलवा

सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी 'जन नायकन' शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे दिन ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 20 करोड़ रुपये की कमाई की. तीन दिनों में फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन 63.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अगर भारत और विदेश दोनों की कमाई को मिलाया जाए तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 171.84 करोड़ रुपये हो चुका है. ये आंकड़ा साफ बताता है कि विजय की पॉपुलेरिटी सिर्फ साउथ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर में उनके फैंस उनकी आखिरी फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.

'करुप्पु' को छोड़ा पीछे

'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. फिल्म ने सूर्या की हालिया रिलीज 'करुप्पु' को पहले तीन दिनों की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. 'करुप्पु' का तीन दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पहला दिन - 15.50 करोड़, दूसरा दिन - 24.15 करोड़, तीसरा दिन - 28.35 करोड़, कुल - 68 करोड़ रुपये था. वहीं 'जन नायकन' ने सिर्फ तीन दिनों में 92.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. यानी विजय की फिल्म ने तीन दिन में ही 'करुप्पु' से करीब 24 करोड़ रुपये ज्यादा का कारोबार किया है.

ये भी पढ़ें: 'मनहूस' कहकर उड़ाया गया मजाक, तो बुरी तरह टूट गया था ये एक्टर, आंखों में आ जाते थे आंसू

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें