शॉप पर जाकर कपड़े नहीं सेलेक्ट कर पातीं तो ये सिंपल ट्रिक रखें याद, परफेक्ट कलर खरीदेंगी
Jul 25, 2026 06:34 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
What colour suits my skin tone: कपड़े खरीदने के लिए मॉल जाती हैं या फिर किसी शॉप पर शॉपिंग के लिए जाती हैं तो गलत कलर खरीद लाती हैं। या ऑलाइन कपड़े गलत खरीदते हैं तो इस टिप्स से चेक करें कि आप पर सूट करेगा या नहीं।

सही कलर का चुनाव कैसे करें
मॉल जाती हैं या फिर दुकान पर जाती हैं और कपड़े सेलेक्ट करते टाइम कंफ्यूज हो जाती हैं, कि आखिर कौन सा कलर खरीदें जो आपके ऊपर जंचे और खूबसूरत दिखे। इस चक्कर में एक, दो बार कपड़ों को एक्सचेंज करती हैं। तो आज से ही इस ट्रिक को फॉलो करना स्टार्ट कर दें। ये ट्रिक आपको सबसे परफेक्ट कलर का कपड़ा खरीदने में मदद करेगा। आमतौर पर लड़कियों और लड़के दोनों का ध्यान कपड़े की डिजाइन और फिटिंग पर रहता है। लेकिन घर लाने के बाद जब वो उसे पहनते हैं तो उन्हें वो चमक नजर नहीं आती, जिससे निराश होकर दोबारा से एक्सचेंज करने या रिटर्न करने चले जाते हैं। जबकि इसमे गलती ना कपड़े की होती है ना उसकी फिटिंग की। दरअसल आपने खुद के लिए गलत कलर को चुन लिया होता है। जिसे सही चुनने की ट्रिक आपको जरूर पता होनी चाहिए।
स्टाइलिस्ट बताती हैं कपड़े चूज करने का सही तरीका
जब भी आप किसी स्टाइलिस्ट के पास जाती हैं तो वो आपके लिए एक सीक्रेट ट्रिक की मदद से सही कपड़ों का चुनाव करती है। वो है सही कलर, आपके ऊपर वहीं कपड़ा सूट करता है जो आपके स्किन टोन के साथ मैच करता है। यहीं सीक्रेट है जो एकदम से किसी कपड़े में आपको सबसे ज्यादा खूबसूरत तो किसी कपड़े में बिल्कुल फीका दिखाने लगता है।
तो कैसे चुनें स्किन टोन के हिसाब से कपड़े
अपने फेस और स्किन टोन के हिसाब से कपड़े चुनने का ढेर सारा फार्मूला तो हर किसी को याद नहीं रहने वाला क्योंकि आप कोई प्रोफेशनल नहीं है। आपको कभी महीना, दो महीना या छह महीना में कपड़ों को खरीदने की जरूरत होती है। ऐसे में बस इस ट्रिक को फॉलो करें।
नेचुरल लाइट में चुनें कलर
कौन सा कलर आप पर सूट करेगा इसके लिए जरूरी है कि आप हमेशा नेचुरल लाइट में कपड़ों को देखें। शॉप या मॉल की हाई यलो लाइट, व्हाइट लाइट में आप खुद के लिए कई बार कपड़ों को सेलेक्ट करने में गलती कर सकती हैं। क्योंकि जब आप शॉपिंग के लिए जाती हैं तो हमेशा चेहरे पर मेकअप होता है और आपका एक्जैक्ट शेड नहीं दिखता। जिससे कपड़ों के कलर में गलती हो सकती है। इसलिए हमेशा नेचुरल लाइट में ही कपड़ों के कलर को चुनें। जब आपके चेहरे पर मेकअप ना हो तब आपकी स्किन पर जो कलर जंचते हैं, वहीं शेड आपके लिए सही होता है।
