छात्रों की बड़ी जीत, यह युवा हिंदुस्तान का भविष्य हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई.
राहुल गांधी ने कहा, सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/25/rahul-gandhi-2026-07-25-18-24-11.jpg)
छात्र आंदोलन के खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है. शाबाश देश भर के छात्रों,आप सभी पर गर्व है. सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई. 2 मांगें अभी भी बाकी हैं. प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो. ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है - अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है. इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है.'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।
शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।
सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।
2 मांगें… pic.twitter.com/Uc2cEOCVKA
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2026
एक दिन पहले, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र से मिलने पहुंचे थे. इसके साथ उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया. अब उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए.
राहुल गांधी ने आगे कहा, '2 मांगें अभी भी बाकी हैं. प्रधानमंत्री को छात्रों और भारत के भविष्य का सम्मान करते हुए माफी मांगनी चाहिए और स्टूडेंट्स के खिलाफ हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.' कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा, 'समाज के दूसरे तबकों के लिए किसान, मजदूर, गरीब, हर वह इंसान जिसे इस सरकार ने दबाया और कुचल दिया. असली हिम्मत अपनी इज्जत के लिए संवैधानिक तरीके से डटे रहने में है.'
छात्रों ने सड़कों पर अपनी आवाज उठाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भारत के 'छात्रों की आवाज' आखिरकार उस अहंकारी सत्ता के दरवाजे तक पहुंच ही गई. यह हमारे उन लाखों युवाओं की जीत है, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने को लेकर देश भर की सड़कों पर अपनी आवाज उठाई.'
खरगे ने आगे लिखा,'यह सच की जीत है. यह उन सभी परिवारों की जीत है, जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया. यह एकजुट विपक्ष की जीत है, जिसने छात्रों के हित में संसद से लेकर सड़कों तक अपनी आवाज उठाई.'
ये भी पढे़ं: CJP ने वापस लिया आंदोलन, तीन दौर की बातचीत के बाद सीजेपी नेता बोले- सरकार ने हमारी सभी मांगे मान ली
पैलेट गन का उपयोग किया गया
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर एक्स पर लिखा, 'अयोग्य, असंवेदनशील और अहंकारी मंत्री प्रधान को आखिरकार अपना इस्तीफा देना पड़ा.' जयराम रमेश ने आगे लिखा,'यह उस पीढ़ी की जीत है जो एक अन्यायपूर्ण और भ्रष्ट व्यवस्था से जूझते-जूझते थक गई है. यह उस विपक्ष की भी जीत है जिसने छात्रों के साथ मजबूत एकता और एकजुटता को दिखाया है.' कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, 'बात यहीं खत्म नहीं होती. हम अभी भी पीएम से अपने छात्रों के लिए माफी की उम्मीद कर रहे हैं. हम उन लोगों से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं जिन्होंने छात्रों पर अत्याचार किए. इसमें पैलेट गन का उपयोग शामिल है.'