अनुष्का शर्मा 'राधे गोविंदा' में झूमी, तो भक्ति में लीन नजर आए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

Published on 26 अक्टू॰ 2026

अनुष्का शर्मा 'राधे गोविंदा' में झूमी, तो भक्ति में लीन नजर आए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

Anushka-Virat Video: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को कृष्णा दास के इंडिया टूर 2026 में देखा गया. इस दौरान कपल भक्ति में लीन नजर आए.

Google Search

Anushka-Virat Video: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को कृष्णा दास के इंडिया टूर 2026 में देखा गया. इस दौरान कपल भक्ति में लीन नजर आए.

author-image

New Update

Anushka-Virat

Anushka-Virat Photograph: (Screengrab)

Anushka Sharma-Virat Kohli Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ काफी प्राइवेट रहते हैं. दोनों ही भक्ति और सादगी की हो चल पड़े हैं. अब हाल गी में कपल मुंबई में मशहूर भक्ति गायक कृष्णा दास (Krishna Das) के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस दौरान अनुष्का 'राधे गोविंदा' में झूमती दिखीं तो विराट भी भक्ति में लीन नजर आए.

भक्ति के रंग में रंगे अनुष्का-विराट

कृष्णा दास के कॉन्सर्ट से सामने आए वीडियो में अनुष्का-विराट का भक्तिमय अंदाज देखने को मिला है और सोशल मीडिया पर कपल की वीडियोज छाई हुई हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे आगे की लाइन में बैठकर दोनों भजनों का आनंद ले रहे हैं. एक तरफ अनुष्का  'राधे गोविंदा' भजन की धुन पर तालियां बजाती और नाचती, झूमती दिखीं. उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक थी. वहीं विराट कोहली शांत होकर भक्ति संगीत में लीन नजर आए. वहीं, दोनों को बेहद ही सिंपल लुक में देखा गया. अनुष्का ने रेज अनारकली शूट पहना था तो विराट ब्लैक टी-शर्ट और पेंट्स में दिखें.

कपल के वीडियो में प्यार बरसा रहे फैंस

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को इस तरह से भक्ती में लीन देख यूजर्स उन पर प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'दोनों के चेहरों पर जो संतुष्टि है... वो अद्भुत है... एक अलग ही दिव्यता और आध्यात्मिकता दिख रही है'. एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- 'कितना खूबसूरत, कितना दिव्य कार्यक्रम था.' बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए हैं. इससे पहले जुलाई 2024 में भी ये कपल लंदन के यूनियन चैपल में उनके कार्यक्रम में शामिल हुए थे और तब भी इनकी वीडियो जमकर वायरल हुई थी.

Watch 🚨 #AnushkaSharma and #ViratKohli soak in Krishna Das kirtan in Mumbai ✅ https://t.co/zIiSqh21lE

— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) October 26, 2026

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'जेलर 2' का 11वें दिन भी कहर जारी, 'उड़ता तीर' ने भी संडे को मचाया गदर, जानें कलेक्शन

अनुष्का का आध्यात्मिकता की ओर झुकाव 

बता दें, अनुष्का शर्मा ने साल  2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसके बाद वो 'बैंड बाजा बारात', 'पीके', 'सुल्तान' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आई और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है गई. एक्टिंग के अलावा अनुष्का ने फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाया. एक्ट्रेस पहले से पूजा-पाठ और भक्ति में विश्वास रखती थी. लेकिन जब 2017 में उनकी शादी विराट कोहली से हुई तो उनके बाद से आध्यात्मिकता की ओर उनका झुकाव बढ़ गया. 

पति को भी भक्ति की राह पर ले चली

अनुष्का अकेले ही नहीं, पति क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) को आध्यात्मिकता की इस राह पर लेकर चले गई. दोनों को पहली बार उत्तराखंड के नैनीनात में स्थित नीम करौली बाबा के आश्रम में देखा गया था. जिसके बाद ये खबरें तेजी से वायरल हुई. इसके अलावा कपल पिछले 2 सालों से वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के सत्संग और दर्शन के लिए बार-बार जाते  हैं. दोने उज्जैन के महाकालेश्वर और कई मंदिरों में भी दर्शन किए हैं. इसके अलावा ये कपल किसी ना किसी मंदिर, आश्रम या फिर सत्संग में हिस्सा लेते ही दिखाई देते हैं.

बेहद कम उम्र में आध्यात्मिकता की ओर बढ़ी

अनुष्का शर्मा 38 साल की हैं और इस उम्र में ही  आध्यात्मिकता की ओर  चल पड़ी है. एक बार वरुण धवन ने भी एक्ट्रेस के बारे में कहा था कि वो कम उम्र में ही इस राह पर चल पड़ी है तो बेहद अच्छा है. वहीं, अनुष्का भी खुद कह चुकी हैं कि उन्हें बस भक्ति में ही रहना है और प्रेम भाव चाहिए, इसके अलावा उन्हें कुछ  नहीं चाहिए. एक्ट्रेस ने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात के दौरान कहा था कि प्रेम भाव के आगे कुछ नहीं है. वहीं, वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस को साल 2018 में जीरो में देखा गया था और तब से वो एक्टिंग से दूर हैं. 

ये भी पढ़ें- कम उम्र में ही संत-महाराज की शरण में पहुंच चुकी हैं अनुष्का शर्मा, करियर नहीं आध्यात्मिकता को देती हैं पहला स्थान