दिल्ली से पटना तक सस्ता हुआ सोना, धनतेरस पर गहने खरीदने हैं? जानें आज कहां मिल रहा सबसे कम रेट में गोल्ड | IBC24

Published on 26 अक्टू॰ 2026

बिजनेस: Gold Rate Today 26 October 2026: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 26 अक्टूबर को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। देश के कई शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोना सस्ता हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,42,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आज तीनों कैरेट के सोने में प्रति 10 ग्राम 10 रुपये की मामूली गिरावट बताई गई है। वहीं, पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना 5,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 4,650 रुपये तक सस्ता हुआ था। त्योहारी सीजन में कीमतों में आई नरमी से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।

आज सोना कहां सबसे महंगा और कहां सबसे सस्ता

आज दिल्ली और लखनऊ में सोने की कीमतें अन्य प्रमुख शहरों के मुकाबले ज्यादा हैं। दोनों शहरों में 18 कैरेट सोने का भाव 1,07,080 रुपये, 22 कैरेट का भाव 1,30,840 रुपये और 24 कैरेट का भाव 1,42,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और रायपुर में सोने की कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं। इन शहरों में 18 कैरेट सोना 1,06,930 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,30,690 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,42,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 18 कैरेट सोना 1,06,980 रुपये, 22 कैरेट 1,30,740 रुपये और 24 कैरेट 1,42,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि चेन्नई में 18 कैरेट सोने का भाव 1,06,9400 रुपये, 22 कैरेट का भाव 1,30,690 रुपये और 24 कैरेट का भाव 1,42,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव प्रति 10 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 18 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
Delhi Gold Price Today 1,07,080 1,30,840 1,42,720
Mumbai Gold Price Today 1,06,930 1,30,690 1,42,570
Ahmedabad Gold Price Today 1,06,980 1,30,740 1,42,620
Chennai Gold Price Today 1,06,940 1,30,690 1,42,570
Kolkata Gold Price Today 1,06,930 1,30,690 1,42,570
Hyderabad Gold Price Today 1,06,930 1,30,690 1,42,570
Raipur Gold Price Today 1,06,930 1,30,690 1,42,570
Bhopal Gold Price Today 1,06,980 1,30,740 1,42,620
Lucknow Gold Price Today 1,07,080 1,30,840 1,42,720
Patna Gold Price Today 1,06,980 1,30,740 1,42,620

चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार, 26 अक्टूबर की सुबह चांदी 100 रुपये घटकर 2,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। देश के ज्यादातर शहरों में चांदी का भाव इसी स्तर के आसपास है। पिछले सप्ताह चांदी की कीमत में करीब 10,000 रुपये की कमी दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में चांदी का भाव देश में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। सोने और चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, मांग और घरेलू परिस्थितियों का असर पड़ता है।

इन्हें भी पढ़ें:

  • कच्चे तेल में गिरावट से खुलेगी कमाई की खिड़की? गिफ्ट निफ्टी के संकेत से इन शेयरों में मचेगी हलचल? 
  • छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी यात्री बस, मौके पर कई लोगों की मौत, मची चीख पुकार 
  • शरद पूर्णिमा पर जगन्नाथ पुरी में दिखा अद्भुत नजारा, वीडियो देखकर लोग बोले- चंद्रमा ने महाप्रभु का किया चरण स्पर्श