लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे

Published on 23 अक्टू॰ 2026

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे

पाकिस्तान का लाहौर शहर सबसे प्रदूषित शहर बन गया. वहीं, दिल्ली के हालात भी बेहद ही खराब से हैं. दिल्ली का जहां 244 एयर क्वालिटी इंकेक्स रहा, तो लाहौर 410 AQI रहा.

Written By : कार्तिक सागर समाधिया |  Updated at : 24 Oct 2026 01:06 AM (IST)

Preferred Sources

Lahore World most Polluted City Conditions in delhi are poor लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे

सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है. यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 410 तक पहुंच गया है. इसे खतरनाक श्रेणी में रखा गया है.

प्लेटफॉर्म ने बताया, शहर में पीएम 2.5 लेवल विश्व स्वास्थ्य संगठन के वार्षिक दिशा निर्देशों की तुलना में अधिक प्रदूषित मानी जाएगी. IQAir कैटेगिरी के अनुसार 300 से ऊपर की रीडिंग खतरनाक कैटेगिरी में आती है. इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर चिंता बढ़ सकती है.  

PM 2.5 का प्रदूषण बेहद चिंताजनक

PM2.5 प्रदूषण स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं पैदा करता है. पीएम 2.5 में बहुत बारीक करण होते हैं. इनका व्यास 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है. अपने छोटे आकार के कारण ये कण फेफड़ों में गहराई तक जा सकते हैं. रक्त प्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं. लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. 

स्मॉग से बचने के लिए एडवाइजरी जारी

गंभीर स्मॉग के दौरान IQAir ने कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है. IQAir का सुझाव है कि बाहर की शारीरिक गतिविधियों को सीमित रखें. प्रदूषित हवा को अंदर आने से रोकने के लिए खिड़कियां बंद रखें. बाहर जाते वक्त मास्क पहनें. घर के अंदर एयरप्यूरीफायर लगाएं. इस बार के स्मॉग ने लाहौर की चिंताएं बढ़ा दी है.]

प्रांतीय सरकार के मुताबिक, लाहौर और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अन्य हिस्सों में हर साल अक्टूबर से फरवरी के बीच स्मॉग की समस्या देखने को मिलती है. बढ़ता वायु प्रदूषण इस प्रांत में जन स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है. 

दिल्ली के हालात भी बुरे

भारत की राजधानी नई दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित प्रमुख शहरों में दूसरे स्थान पर रही. यहां एक्यूआई 244 दर्ज किया गया. इसे बहुत Very Unhealthy कैटेगिरी में रखा गया. सेनेगल की राजधानी कार में एक्यूआई 184 दर्ज किया गया. भारत के शहरों मुंबई और कोलकाता में क्रमश: 179 और 172 दर्ज किया गया है. इसे भी Unhealthy कैटेगिरी में रखा गया है. 

कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.

Contact: [email protected]
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

Read More

Published at : 23 Oct 2026 10:18 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola