Akash Agrawal Religion Change Announcement: आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा शिक्षक एमएलसी सीट के चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. आकाश अग्रवाल ने मतदान में गड़बड़ी और अपने समर्थकों को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए है। वही जब शुक्रवार को उनकी शिकायतों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया तो वह भावुक हो गए। उनकी नाराजगी इस कदर थी कि, अगले महीने लखनऊ की शाही ईदगाह जाकर इस्लाम अपनाने तक की बात भी उन्होंने कह दी।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
‘पाकिस्तान से आया आतंकवादी जैसा महसूस हो रहा’
डॉ. आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके समर्थकों, शिक्षकों और स्कूल मैनेजमेंट के लोगों को पुलिस और प्रशासन की ओर से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है जैसे वह पाकिस्तान से आया कोई आतंकवादी हों।
उन्होंने कहा, "मैं ऐसे सनातन धर्म में नहीं रहना चाहता, जहां उसके रक्षक होने का दावा करने वालों की वजह से मुझे परेशान किया जा रहा है। मैं अगले महीने लखनऊ की शाही ईदगाह जाकर इस्लाम अपना लूंगा।" उन्होंने यह भी कहा कि किस धर्म को मानना है और किस पार्टी से चुनाव लड़ना है, यह उनका निजी फैसला है।
मतदान में गड़बड़ी का लगाया आरोप
सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं हुईं। उन्होंने खेरागढ़ में पीठासीन अधिकारी के लांच ब्रेक के दौरान सभी लोगों को बाहर भेजने और छाता के एक बूथ पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।
आकाश अग्रवाल के मुताबिक दोपहर करीब 3 बजे वह बूथ कैप्चरिंग की शिकायत लेकर मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। मतदान शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ।
‘मुझे सजा दे दें, लेकिन समर्थकों को परेशान न करें’
आकाश अग्रवाल ने दावा किया कि 12 जिलों में उनसे जुड़े शिक्षकों और स्कूल प्रबंधकों को परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके कारण 100 से अधिक स्कूलों में पहुंची। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर सरकार उन्हें जेल भेजना चाहती है, तो भेज दे, लेकिन उनके सहयोगियों और परिवार को परेशान करना बंद करे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। .
2020 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते थे
डॉ. आकाश अग्रवाल ने 2020 में आगरा मंडल शिक्षक एमएलसी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दिनेश चंद्र वशिष्ठ को 2,376 वोटों से हराया था। आकाश को 6,690 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी को 4,314 वोट मिले थे। 2026 के चुनाव में वह भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन पार्टी ने हरिकिशोर तिवारी को उम्मीदवार बनाया। इसके बाद आकाश अग्रवाल समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें आगरा मंडल शिक्षक एमएलसी सीट से टिकट दिया।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
आगरा :- मैं अग्रवाल हूं इसलिए सारे लोग मिलकर मुझे हरवा रहे हैं मेरे समर्थक शिक्षकों के घर पुलिस बैठी हुई है।
क्या मैं पाकिस्तान से आया हूं जो सारे लोग मेरे खिलाफ खड़े हो गए बहुत जल्द ही मुस्लिम या बौद्ध धर्म अपनाऊंगा।
सपा आगरा MLC प्रत्याशी आकाश अग्रवाल🤔📍 https://t.co/qekhaMJ9u3
— Miss Thank you (@Aadityanath4396) October 23, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
नीरज चोपड़ा यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप में 350 से अधिक बच्चों का बढ़ाएंगे उत्साह
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, सरकार बातचीत को तैयार
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: पांच सीट पर दोपहर 12 बजे तक 27.15 प्रतिशत मतदान