कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’

Published on 17 अक्टू॰ 2026

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’

ममता बनर्जी ने मृतकों और घायलों के प्रति दुख जताते हुए कहा कि मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवारों को साहस दें.

Written By : विजय कुमार बिट्ठल |  Updated at : 17 Oct 2026 11:06 PM (IST)

Preferred Sources

mamata banerjee expressed concern over stampede at chore bagan puja pandal in kolkata कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’

भगदड़ में घायल लोगों पर बोलीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता के चोर बागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 17 लोगों की मौत और कम से कम 40 लोगों के घायल होने पर हैरानी और दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मुझे इस भगदड़ की घटना के बारे में जानकर बहुत हैरानी और दुख हुआ है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवारों को शक्ति और साहस दें.

ज्यादा भीड़ के कारण ढह गया पंडाल का एक हिस्सा

दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार (17 अक्टूबर) को शरद नवरात्री की सप्तमी की शाम चोर बागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मां दुर्गा की आराधना के लिए जुटी. इस भीड़ के दबाव के बीच पंडाल का एक हिस्सा ढह गया. जिससे मौके पर भगदड़ मच गई और घटना में कई लोग घायल हो गए.

Deeply shocked and saddened to learn about the stampede at the Chore Bagan Puja Pandal. I pray to Maa Durga for the speedy recovery of all those injured and for strength and courage for their families during this difficult time.

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) October 17, 2026

#WATCH | North Kolkata, West Bengal | A stampede-like situation was reported at the Chorbagan Sarbojanin Puja pandal. The injured were shifted to the hospital. More details awaited. https://t.co/EZm78mo5mN

— ANI (@ANI) October 17, 2026

इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया गया कि जब पूजा पंडाल में भगदड़ की स्थिति बनी तो आयोजकों ने स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों की मदद के लिए तुरंत कार्रवाई की. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और आपदा प्रबंधन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. 

CM शुभेंदु अधिकारी ने किया अस्पताल का दौरा

राजधानी कोलकाता स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति और लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरदवत मुखर्जी ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

यह भी पढ़ेंः कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख

About the author विजय कुमार बिट्ठल

विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें-  Mail ID: [email protected] | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/  | X: https://x.com/Vijaybitthal99

Read More

Published at : 17 Oct 2026 10:16 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola