राखी सावंत से तेजप्रताप बोले-'तेरी मेरी लव स्टोरी रहेगी चालू': लालू यादव पर बनाया मजेदार गाना, तेजु भैय्या से किया फ्लर्ट; मनीष कश्यप ने गोद में उठाया - Patna News

Published on 5 अक्टू॰ 2026

राखी सावंत से तेजप्रताप बोले-'तेरी मेरी लव स्टोरी रहेगी चालू':लालू यादव पर बनाया मजेदार गाना, तेजु भैय्या से किया फ्लर्ट; मनीष कश्यप ने गोद में उठाया

पटना6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

JJD प्रमुख तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, शो में राखी सावंत की एंट्री ने माहौल को पूरी तरह मनोरंजक बना दिया है।

शो के नए प्रोमो में तेज प्रताप और राखी सावंत के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिल रही है। वह तेज प्रताप यादव के साथ फ्लर्ट करती नजर आईं।

उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज में तेज प्रताप को छेड़ा और उनके पिता लालू प्रसाद यादव का नाम लेते हुए मजेदार गाना भी गाया।

राखी ने तेज प्रताप की बांसुरी को लेकर मजाक किया तो तेज प्रताप ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। दोनों की बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने कहा- “तेरी मेरी लव स्टोरी रहेगी चालू।”

तेज प्रताप और राखी सावंत के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिली।

तेज प्रताप और राखी सावंत के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिली।

बांसुरी बजाने पहुंचे तेज प्रताप, राखी ने की मस्ती

प्रोमो में शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग तेज प्रताप यादव को बांसुरी बजाने के लिए बुलाते हैं। तेज प्रताप जैसे ही बांसुरी लेकर पहुंचते हैं, राखी सावंत भी अपनी खास अंदाज में एंट्री करती हैं।

इसके बाद दोनों के बीच मजेदार बातचीत शुरू हो जाती है। राखी तेज प्रताप की बांसुरी को लेकर मजाक करते हुए कहती हैं, “तेजू जी, मुझे आपकी बांसुरी से जलन होती है, क्योंकि वो आपके होठों के करीब रहती है।”

तेज प्रताप भी मजाकिया अंदाज में राखी का हाथ पकड़ा।

तेज प्रताप भी मजाकिया अंदाज में राखी का हाथ पकड़ा।

इसके बाद वह उनसे कहती हैं, “तेजू जी, पकड़ ले मेरो बइयां।”

तेज प्रताप भी मजाकिया अंदाज में उनका हाथ पकड़ लेते हैं। दोनों की इस नोकझोंक पर शो का माहौल हंसी-मजाक से भर जाता है।

राखी ने तेज प्रताप की बांसुरी को लेकर मजाक किया।

राखी ने तेज प्रताप की बांसुरी को लेकर मजाक किया।

लालू यादव के नाम पर बनाया मजेदार गाना

राखी सावंत यहीं नहीं रुकतीं। वह तेज प्रताप के साथ डांस करते हुए उनके पिता लालू प्रसाद यादव का नाम लेकर एक मजेदार गाना गाती हैं।

प्रोमो में वह गाती सुनाई देती हैं, “ओ लालूजी, बड़ा दुख दीना तेरे तेजू ने।” राखी के इस अंदाज पर तेज प्रताप भी मुस्कुराते नजर आते हैं।

इसके बाद दोनों के बीच गाने की जुगलबंदी भी देखने को मिलती है। राखी मशहूर लाइन “जब तक रहेगा समोसे में आलू” गाती हैं।

इस पर तेज प्रताप जवाब देते हैं, “तेरी मेरी लव स्टोरी रहेगी चालू।”

मनीष कश्यप ने राखी को गोद में उठाया

शो से सामने आए एक मजेदार पल में मनीष कश्यप ने राखी सावंत को गोद में उठा लिया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई।

मनीष कश्यप ने राखी सावंत को गोद में उठाया।

मनीष कश्यप ने राखी सावंत को गोद में उठाया।

प्रोमो में राखी और मनीष के बीच हंसी-मजाक का माहौल दिखाई देता है। राखी मनीष से कहती है कि आप रिपोर्टिंग करते-करते जेल चले गए।

इस पर मनीष ने कहा कि मैंने बिहार की जनता के लिए आवाज उठाई थी।

फिर राखी कहती है कि आप मुझे भी उठा लो।

इस पर मनीष कश्यप हाथ जोड़ते हुए कहते हैं कि आपको नहीं उठा पाऊंगा। हालांकि, बाद में वह राखी सावंत को गोद में उठाते हैं।

शो में बने पहले अल्टीमेटम रूलर, खुद को बताया पेंटहाउस का ‘प्रधानमंत्री’

इससे पहले शो के पहले हफ्ते में ही तेज प्रताप यादव 'अल्टीमेटम रूलर' बने थे। जीत के बाद तेज प्रताप ने खुद को पेंटहाउस का ‘प्रधानमंत्री’ बताते हुए अपनी नई भूमिका का जिक्र किया था।

इसके बाद उन्होंने 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' गाने पर ठुमके लगाए थे। तेज प्रताप ने इरिना रुडाकोवा को फाइनल मुकाबले में हराकर शो के पहले 'अल्टीमेटम रूलर' का खिताब अपने नाम कर लिया था।

तेज प्रताप ने 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' गाने पर ठुमके लगाए।

तेज प्रताप ने 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' गाने पर ठुमके लगाए।

प्रियंका को हराकर पहुंचे फाइनल तक

इस जीत के साथ उन्हें ‘फाॅल’ से इम्युनिटी मिलने के साथ टावर के भीतर कई अहम फैसलों को प्रभावित करने की ताकत भी हासिल हुई।

अल्टीमेटम रूलर की रेस में तेज प्रताप, प्रियंका चाहर चौधरी और इरिना रुडाकोवा आमने-सामने थे। ‘असली या नकली' टास्क के पहले चरण में तेज प्रताप को जीत मिली थी।

खिताब के लिए तेज और इरिना के बीच अंतिम मुकाबला

इसके बाद उन्हें एक कंटेस्टेंट को रेस से बाहर करने का अधिकार मिला और उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को बाहर कर दिया था। खिताब के लिए तेज और इरिना के बीच अंतिम मुकाबला हुआ।

फाइनल टास्क में छह लीटर असली पेट्रोल हासिल करना तेज प्रताप के लिए निर्णायक साबित हुआ था। उन्होंने इरिना को पीछे छोड़ते हुए अल्टीमेटम रूलर का खिताब अपने नाम कर लिया था।

जीत के बाद वर्कर्स ने तेज और इरिना के साथ जश्न मनाया। भोजपुरी गानों से शुरू हुआ जश्न अंग्रेजी गानों के डांस तक पहुंचा और तेज प्रताप भी इसमें शामिल हुए थे।

पहले एपिसोड से ही दिखा सत्ता का खेल

‘Rise & Fall Season 2’ की शुरुआत में ही तेज प्रताप ने पेंटहाउस में जगह बना ली थी। शुरुआती गेम में तेज प्रताप और इरिना ने साथ मिलकर पेंटहाउस में पहुंचने का रास्ता बनाया।

शो में उनकी शुरुआत से ही अलग-अलग कंटेस्टेंट के साथ समीकरण बनते और बदलते दिखाई दिए। शो में तेज प्रताप ने अपने राजनीतिक अनुभव की झलक भी दिखाई।

एक मौके पर उन्होंने मनीष कश्यप और काजल राघवानी का समर्थन किया, जबकि प्रियंका चाहर चौधरी ने उनके फैसले पर सवाल उठाए। बाद में तेज ने मनीष को लेकर अपनी रणनीति पर दोबारा विचार किया।

तेज प्रताप ने इरिना रुडाकोवा को साथ डांस किया।

तेज प्रताप ने इरिना रुडाकोवा को साथ डांस किया।

तेजप्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को कहा था 'मोटी'

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा था। क्लीप में स्वारा भास्कर तेजप्रताप से कह रही हैं कि आप मुझे एक बार लालूजी से मिलवाइएगा।

इस पर तेजप्रताप उनसे से वादा करते हैं कि पक्का मिलवाऊंगा।

दरअसल, स्वरा ने एक डिजाइनर साड़ी और ब्लाउज पहन शो में एंट्री की थी। उन्होंने जो ब्लाउज पहना था, उस पर 'मोटी' लिखा हुआ था।

इस शो में जब स्वार भास्कर एंट्री लेती हैं तो सभी कंटेस्टेंट आराम से सोफे पर बैठे रहते हैं।

तेज प्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा था।

तेज प्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा था।

स्वरा भास्कर को तेजप्रताप देखते हैं फिर उनकी नजर स्वरा के ब्लाउज पर पड़ती है। वो ब्लाउज पर लिखे 'मोटी' शब्द को पड़ते हैं।

इस पर तेजप्रताप यादव को टोकते हुए बिहार के ही रहने वाले यूट्यूबर मनीष कश्यप कहते हैं कि आपको ये नहीं कहना चाहिए।

भोजपुरी बवाल में दिख चुके हैं तेजप्रताप

इससे पहले तेजप्रताप यादव भोजपुरी बवाल कार्यक्रम में दिखे थे। इस दौरान उनकी बयानबाजी काफी चर्चे में थी।

भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन पटना में किया गया था। इस दौरान तेजप्रताप यादव ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लफुआ कह दिया था।

उन्होंने कहा था कि अभी शराब का टेस्ट होगा तो वह पकड़ा जाएंगे। अभी सत्ता में है तो सत्ता भोग रहे हैं। मेरे ही काम से ये रियलिटी शो हिट है।

.

खबरें और भी हैं...

  • MLC इलेक्शन

    NDA में बगावत! निर्दलीय कैंडिडेट को RLM विधायकों का सपोर्ट: JDU उम्मीदवार नीरज ने पर्चा भरा, निशांत पहुंचे; दरभंगा स्नातक से CPI-M ने खड़ा किया कैंडिडेट

    JDU उम्मीदवार नीरज ने पर्चा भरा, निशांत पहुंचे; दरभंगा स्नातक से CPI-M ने खड़ा किया कैंडिडेट|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना- दरोगा अभ्यर्थियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां: एग्जाम रद्द के विरोध में प्रदर्शन; छात्र बोले- हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया

    एग्जाम रद्द के विरोध में प्रदर्शन; छात्र बोले- हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:37
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • MLC इलेक्शन

    अनंत के सपोर्ट में ललन सिंह, बोले-पार्टी से चूक हुई: नीतीश ने उम्मीदवार बनाया, विरोध हुआ तो उस वक्त एक्शन क्यों नहीं; नीरज के लिए वोट नहीं मांगेंगे

    नीतीश ने उम्मीदवार बनाया, विरोध हुआ तो उस वक्त एक्शन क्यों नहीं; नीरज के लिए वोट नहीं मांगेंगे|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • साधु यादव बोले- रोहिणी से कभी कोई दूरी नहीं थी: कहा- रोहिणी चुनाव लड़ेगी तो मेरा समर्थन, मामा साधु से मिलने पहुंचीं लालू यादव की बेटी

    0:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर