Smit Machchhar: दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान में हुई घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की देश-विदेश में चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री और राजनेताओं की तारीफ के बाद अब बॉलीवुड के भाईजान ने भी पायलट मच्छार को सैल्यूट किया है।
पढ़ें :- फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट की पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आईं, महिलाओं को लेकर रखता था सख्त विचारबॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने देर रात अपने एक्स हैंडल पर कैप्टन मच्छार की तारीफ करते हुए लिखा कि, उन्होंने कमाल कर दिया और उनके साथ उड़ान भरना सौभाग्य की बात होगी। सलमान के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने भी कैप्टन की हिम्मत की सराहना की।
Kamaal kar diya pilot ji, hum sab aap ko salute karte hain will be a pleasure to fly with u.. Well done bro.. Capt #SmitMachchhar
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 2, 2026
रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर कैप्टन स्मित मच्छार को ‘कैप्टन करेजियस’ बताते हुए उन्हें सलाम किया। अभिनेता विक्की कौशल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें ‘ब्रेवहार्ट’ कहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग 737 मैक्स 8 विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे। विमान के कॉकपिट में कथित तौर पर सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया। इसके बाद विमान अचानक नीचे की ओर जाने लगा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को अंदर पहुंचकर स्थिति संभालने में मदद मिली। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया।
कैप्टन मच्छार के साहस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई लोगों ने भी सराहना की है। पीएम मोदी ने उनके परिवार से बात कर उनके साहस की प्रशंसा की।
कैप्टन स्मित मच्छार को विमानन क्षेत्र में 13 साल से अधिक का अनुभव है और उनके नाम करीब 9,750 घंटे की उड़ान का अनुभव बताया गया है। वह जून 2022 से फ्लाईदुबई में कैप्टन हैं। इससे पहले उन्होंने स्पाइसजेट में 11 साल से अधिक समय तक सेवाएं दी थीं। घटना की परिस्थितियों और कथित हमले की वजह की जांच जारी है।
पढ़ें :- 'दृश्यम 4' में फिर लौटेंगे अजय देवगन? विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट!