उज्जैन में भारी बवाल, शाही मस्जिद हटाने के विरोध में पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
Ujjain Shahi Masjid Dispute: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद को हटाने को लेकर बवाल शुरू हो गया है. धरना प्रदर्शन करे लोगों ने सोमवार सुबह पथराव कर दिया. भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.
Ujjain Shahi Masjid Dispute: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद को हटाने को लेकर बवाल शुरू हो गया है. धरना प्रदर्शन करे लोगों ने सोमवार सुबह पथराव कर दिया. भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/28/ujjain-shahi-masjid-protest-2026-09-28-10-28-11.jpg)
मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारी बवाल Photograph: (ANI)
Ujjain Shahi Masjid Dispute: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद को हटाने के विरोध में भारी बवाल हो गया. इस बीच सोमवार को मस्जिद को हटाने से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया. जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके साथ ही पूरी इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल पूरे इलाके में भारी तनाव बना हुआ है. मुस्लिम समुदाय के लोग शाही मस्जिद को हटाने का विरोध कर रहे हैं.
बता दें कि सिंहस्थ की तैयारियों के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने का मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध कर रहे हैं. सोमवार को बुलडोजर एक्शन से पहले भीड़ ने पथराव कर दिया. भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को हटाने की कोशिश के दौरान क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लग गई.
#WATCH | Madhya Pradesh: A large group of people clashes with Police in Ujjain at the spot where a portion of Shahi Masjid is planned to be demolished for a road-widening project. A heavy police force remains deployed in the area. pic.twitter.com/jeq03Wcd5s
— ANI (@ANI) September 28, 2026
उज्जैन की शाही मस्जिद का क्या है मामला?
दरअसल, उज्जैन में 12 साल बाद लगने वाले सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाया जाना है. जिसका स्थानीय लोग भारी विरोध कर रहे हैं. शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने के मामले में मुस्लिम समाज के भीतर भी दो गुट बन गए हैं. जहां एक गुट मस्जिद के हिस्से को हटाने के पक्ष में है जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है. इस कार्रवाई के विरोध में आज सुबह भारी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस पर पथराव की खबरें भी सामने आईं.
बता दें कि पिछले दो दिनों से शाही मस्जिद को तोड़े जाने की खबरों के बाद स्थानीय लोग और मुस्लिम समुदाय के लोग भारी संख्या में मस्जिद के बाहर इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार रात भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी और पोकलैंड मशीनें मौके पर पहुंचीं. ये देखकर लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल किया गया तैनात
बिगड़ते हालातों को संभालने के लिए प्रशासन ने इलाके में पुलिस के 2000 जवानों को तैनात किया है. जबकि शाही मस्जिद के 500 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी है और आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया है. विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने खूब समझाया, तब जाकर कहीं भीड़ शांत हुई. रातभर चले बवाल के बाद माना जा रहा था कि समाज के लोग खुद ही आगे आकर आपसी सहमति से मस्जिद के विवादित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे.
ये भी पढ़ें: खंडवा हादसा: पानी से भरी खदान में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे दो भाई, 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव
पुलिस पर पथराव के बाद छोड़े आंसू गैस के गोले
हालांकि ऐसे नहीं हुआ सोमवार सुबह भी लोगों ने इलाके में प्रदर्शन जारी रखा. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसके जवाब में पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे. बता दें कि 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर कंठाल चौराहे से लेकर गोपाल मंदिर तक की करीब 900 मीटर लंबी सड़क को 15 मीटर चौड़ा किए जाने की योजना है. इस दायरे में कुल 7 धार्मिक स्थल आ रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर को आपसी सहमति से हटा लिया गया है. लेकिन खड़े हनुमान मंदिर से लेकर गोपाल मंदिर तक के हिस्से में एक मजार, खड़े हनुमान मंदिर और शाही मस्जिद को लेकर तनाव बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: उज्जैन में 11 दिन से टस से मस नहीं हुए 'खड़े हनुमान', क्रेन और जेसीबी हुईं नतमस्तक, अब IIT इंदौर खोलेगा राज