ईशान किशन का ऐतिहासिक धमाका! दलीप ट्रॉफी के फाइनल में रचा नया इतिहास, इस मामले में टॉप पर पहुंचे

Published on 9 सित॰ 2026

ईशान किशन का ऐतिहासिक धमाका! दलीप ट्रॉफी के फाइनल में रचा नया इतिहास, इस मामले में टॉप पर पहुंचे

Ishan Kishan: ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में कुल 350 रन बनाकर इतिहास रच दिया है. वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

Ishan Kishan: ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में कुल 350 रन बनाकर इतिहास रच दिया है. वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

author-image

New Update

Ishan Kishan

Ishan Kishan

Ishan Kishan: भारतीय टीम के स्टार विकेटीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में इतिहास रच दिया है. ईशान ने ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ एक ऐसा कीर्तिमान बना दिया है, जिसे तोड़ पाना भविष्य के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगा. ईशान ने मैच की दोनों पारियों में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर 350 रन बनाए और दलीप ट्रॉफी के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

ईशान किशन ने ध्वस्त किया रमन लांबा का 39 साल पुराना रिकॉर्ड

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के फाइनल इतिहास में एक मैच (दोनों पारियों को मिलाकर) में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसी के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमन लांबा के 39 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. लांबा ने साल 1987-88 के फाइनल में कुल 320 रन बनाए थे. जबकि ईशान अब 350 रन बनाकर इस मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं. 

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 9, 2026

ईशान किशन ने पहली पारी में जड़ा दोहरा शतक

दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच 6 सितंबर से खेला जा रहा है. ईशान किशन ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे हैं. इस फाइनल मैच की पहली पारी में ईशान ने बल्ले से धमाल मचाते हुए दोहरा शतक जड़ दिया था. उन्होंने साउथ जोन के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 270 रनों की मैराथन पारी खेली, जो दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास के सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. वहीं दूसरी पारी में भी ईशान ने तहलका मचाते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा है. ईशान ने 98 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली.

- 270 in first innings.
- Fifty in second innings.

CAPTAIN ISHAN KISHAN HAS BEEN JUST SENSATIONAL IN THIS DULEEP TROPHY FINAL. 🔥🫡 pic.twitter.com/181hyo7D9G

— Tanuj (@ImTanujSingh) September 9, 2026

ईशान किशन ने यशस्वी जायसवाल को भी छोड़ा पीछे

अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान ईशान किशन ने स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. जायसवाल ने साल 2022-23 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए दोनों पारियों में कुल 266 रन बनाए थे. उन्होंने दूसरी पारी में 265 रनों की पारी खेली थी. जबकि पहले पारी में सिर्फ एक रन बनाए थे. अब ईशान ने एक पारी में 270 रन बनाकर जायसवाल से आगे निकल गए हैं. 

कप्तान और विकेटकीपर के रूप में अनोखा कीर्तिमान

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ ही ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक जड़ने वाले ईस्ट जोन के पहले कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बन गए हैं. रेड बॉल क्रिकेट में ईशान किशन की यह पारी आगामी अंतरराष्ट्रीय सीजन के लिए भारतीय टेस्ट टीम के चयनकर्ताओं के लिए एक मजबूत संदेश है. दलीप ट्रॉफी 2026 ईशान के लिए यादगार बन गया है. इतना ही नहीं ईशान की टीम इस खिताब को भी अपने नाम कर सकती है, क्योंकि ईस्ट जोन की टीम इस फाइनल मैच में काफी आगे नजर आ रही है. ईस्ट जोन ने 529 रनों की मजबूत लीड ले ली है. टीम ने पहली पारी में 708 रनों का स्कोर खड़ा किया और साउथ जोन को 336 रनों पर समेट दिया था. दूसरी पारी में भी ईस्ट जोन ने 4 विकेट पर 160 रन बना लिया है. यानी टीम की लीड काफी है.

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026

यह भी पढ़ें:  हो गया ऐलान! अक्टूबर महीने की इस तारीख को मैदान पर उतरेंगे हार्दिक पांड्या, लंबी चोट के बाद इस दिन होगी वापसी

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें