सोहाना में पेट्रोल पंप मालिक पर कार चढ़ा दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने डीजल डलवाने के बाद पेमेंट को लेकर हुए विवाद में पेट्रोल पंप मालिक पर ही कार चढ़ा दी। हादसे में उनके दोनों पैरों और कंधे में गंभीर फ्रैक्चर हुए हैं। इसके चलते दो सर्जरी करनी पड़ीं और रॉड व प्लेट
.
मामले में आरोपी हरमीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 110 के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। हालांकि, आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। दूसरी ओर, मोहाली अदालत ने मंगलवार को आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
आरोपी के वकील ने अदालत में दलील दी कि हरमीत सिंह के खिलाफ दर्ज पूरी FIR मनगढ़ंत और झूठी है। बचाव पक्ष के मुताबिक, जब आरोपी का बीपीसीएल कार्ड मशीन में नहीं चला तो उसने शिकायतकर्ता से कोई मारपीट या बहस नहीं की, बल्कि केवल यह कहा था कि कार्ड नहीं चलने के कारण वह पैसों का भुगतान बाद में कर देगा।
आरोपी को अग्रिम जमानत देने की मांग की
आरोपी के वकील ने उल्टा शिकायतकर्ता प्रीतपाल सिंह और पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने हरमीत सिंह की कार में तोड़फोड़ कर उसे नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद विवाद बढ़ा। इस आधार पर बचाव पक्ष ने आरोपी को अग्रिम जमानत देने की मांग की।
अदालत में यह दलीलें रखी
अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के साथ मेडिकल रिकॉर्ड भी देखा, जिसमें गंभीर फ्रैक्चर और दो सर्जरी का उल्लेख था। अदालत ने माना कि चोटें आरोपी द्वारा कार से मारे गए टक्कर को दर्शाती हैं। अपराध की गंभीरता और जांच के शुरुआती चरण को देखते हुए अदालत ने आरोपी हरमीत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

अब सारी घटना को 3 पॉइंट में जानिए…
- शराब के नशे में टल्ली था आरोपी: यह घटना लांडरा-बनूड़ रोड स्थित नानक फिलिंग स्टेशन सनेटा की है। 25 जुलाई की शाम आरोपी हरमीत सिंह अपनी मोहाली नंबर की कार लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने 3,500 रुपए का डीजल भरवाया था। आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और पंप पर पहुंचने के समय नशे में था। डीजल भरने के बाद उसने भुगतान के लिए अपना बीपीसीएल (BPCL) कार्ड दिया।
- गाली-गलौज के बाद पंप मालिक पर चढ़ाई कार: कार्ड मशीन में स्वीकार नहीं हुआ तो पेट्रोल पंप कर्मचारी ने आरोपी से पैसों का भुगतान करने को कहा। इस पर वह गुस्सा हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह पंप मालिक के कमरे में चला गया। वहां उसे समझाने की कोशिश की गई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की नीयत से अपनी कार उस पर चढ़ा दी। आरोपी तंगोरी का रहने वाला है।
- मशक्कत के बाद इस मामले में केस दर्ज हुआ: वह बचने के लिए बाहर मशीन के पास आए तो आरोपी ने भागने के लिए कार तेजी से रिवर्स की, जिससे वह वहां खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गई। आरोपी ने पंप मालिक प्रीतपाल सिंह पर ही कार चढ़ा दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। काफी मशक्कत के बाद इस मामले में केस दर्ज हुआ। हालांकि, आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

इस कार में आरोपी आया था।