Tawa Kulcha Recipe: अगर आप नाश्ते या लंच में कुछ अलग और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो तवा कुलचा ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए मैदा, दूध, यीस्ट और कुछ सामान्य चीजों की जरूरत होती है. तवे पर बना यह कुलचा बाहर से हल्का सुनहरा और अंदर से नरम रहता है.
X

रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी तवा कुलचा (Photo-ITG)
Tawa Kulcha Recipe: अगर आप हर दिन रोटी-पराठा खाकर बोर हो गए हैं और घर पर कुछ खास और ढाबा स्टाइल ट्राई करना चाहते हैं तो तवा कुलचा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. बाहर से हल्का सुनहरा, क्रिस्पी और अंदर से बेहद रुई जैसा नरम यह तवा कुलचा खाने में बहुत टेस्टी लगता है. अक्सर लोगों को लगता है कि सॉफ्ट और फूले हुए कुलचे केवल तंदूर में ही बनाए जा सकते हैं लेकिन सही तरीका अपनाकर आप घर के नॉर्मल तवे पर भी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा बना सकते हैं. इसे आप अमृतसरी छोले, चना मसाला या अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर तवा कुलचा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
4 कप मैदा
1/2 कप गुनगुना पानी
1½ कप गुनगुना दूध
2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
1 छोटा चम्मच ड्राई यीस्ट
2 छोटे चम्मच चीनी
½ छोटा चम्मच नमक
¼ कप मक्खन
सम्बंधित ख़बरें
घर पर तवा कुलचा बनाएं कैसे?
- सबसे पहले गुनगुने पानी में यीस्ट और चीनी डालकर हल्का सा मिलाएं. इसे 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. जब इसमें झाग बनने लगे, तो समझें कि यीस्ट तैयार है. अब इसमें मैदा, गुनगुना दूध और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
- इस मिश्रण को लगभग 5 मिनट तक अच्छी तरह गूंथें और कुछ देर के लिए ढककर रख दें. इसके बाद एक बार फिर आटे को गूंथें, जब तक यह नरम और मुलायम न हो जाए. शुरुआत में आटा थोड़ा चिपचिपा लग सकता है, लेकिन अच्छी तरह गूंथने के बाद यह सॉफ्ट हो जाएगा.
- आटे को गूंथते समय उसे खींचकर और फैलाकर गूंथें. बहुत ज्यादा दबाव न डालें. अब आटे पर थोड़ा तेल लगाएं और इसे कपड़े से ढककर रख दें. इसे तब तक रखें, जब तक आटा आकार में लगभग दोगुना न हो जाए.
- आटा फूलकर दोगुना हो जाए तो इसे हल्के हाथों से दबाकर हवा निकालें और 1-2 मिनट फिर से गूंथ लें. इसके बाद आटे को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि यह धीरे-धीरे फूल सके.
- अब आटे की टेनिस बॉल के आकार की लोई लें और इसे हल्का चपटा करें. सूखा मैदा लगाकर इसे मोटा और गोल या अंडाकार आकार में बेल लें. तवा गर्म करें और कुलचे को उस पर रखें. इसे ढककर मध्यम से धीमी आंच पर पकाएं.
- जब कुलचे की ऊपरी सतह पर बुलबुले दिखाई देने लगें, तो इसे पलट दें. ऊपर से मक्खन लगाएं और दोनों तरफ से तब तक सेंकें, जब तक उस पर सुनहरे धब्बे न आ जाएं. दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाने के बाद इसे गर्मागर्म सर्व करें.
- आप तवा कुलचे को छोले, चना मसाला, दही या अपनी पसंद की सब्जी के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
