सागर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव, वोटिंग जारी: पहली बार कोषाध्यक्ष बनेंगी महिला अधिवक्ता, पद रिजर्व, अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार - Sagar News

Published on 21 अग॰ 2026

सागर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव, वोटिंग जारी:पहली बार कोषाध्यक्ष बनेंगी महिला अधिवक्ता, पद रिजर्व, अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदान जारी। - Dainik Bhaskar

अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदान जारी।

जिला अधिवक्ता संघ सागर के द्विवार्षिक चुनाव (वर्ष 2026–2028) के लिए शुक्रवार कोषाध्यक्ष महिला, सह-कोषाध्यक्ष पुरुष, पुस्तकालय अध्यक्ष, महिला कार्यकारिणी सदस्य के 2 व पुरुष कार्यकारिणी सदस्य के 4 पद शामिल हैं। नई व्यवस्था के तहत कोषाध्यक्ष पद पर महिला पहली बार चुनी जाएंगी। निर्वाचन अधिकारी केपी दुबे ने बताया कि गुरुवार को 15 पोस्टल बैलेट डाले गए। शुक्रवार को मतदान जारी है।

अंकलेश्वर चौथी, रामदास पहली बार लड़ रहे अध्यक्ष का चुनाव

अंकलेश्वर दुबे अन्नी: तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं, चौथी बार चुनाव लड़ रहे। वादा- शासन व स्टेट बार के सामंजस्य से वकीलों का हेल्थ इंश्योरेंस कराएंगे।

संजय द्विवेदी: वकीलों में अच्छी पैठ। दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। वादा- किसी भी अधिवक्ता के केस में अपना वकालतनामा नहीं लगाएंगे। अधिवक्ता के साथ किसी भी तरह के अन्याय में हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

रामदास राज: पिछली कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष थे। पहली बार अध्यक्ष के प्रत्याशी। वादा- वकीलों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है।

केके राय: अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। वादा- लोक अदालतों में नए और युवा वकीलों को प्राथमिकता दिलाना है।

न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की लगी भीड़।

न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की लगी भीड़।

अन्य प्रमुख पदों पर ये हैं मुख्य दावेदार

उपाध्यक्ष (पुरुष) कालीचरण मिश्रा, माधव प्रसाद पटेल, मनीष कुमार तिवारी, नरेन्द्र कुमार सोनी, निधीश कुमार तिवारी एवं उत्कर्ष श्रीवास्तव। उपाध्यक्ष (महिला) महज़बीन अली एवं रश्मि तनेजा। सचिव दुष्यंत मिश्रा, गोपाल तिवारी, जितेन्द्र राठौर, केके दुबे कृष्ण, नरेन्द्र पाण्डेय, पंकज (कुलभूषण) त्रिवेदी एवं शिरीष यादव। सह-सचिव (पुरुष) अरविंद नेमा, बिजेंद्र सिंह चौहान, पंकज श्रीवास्तव एवं राजेश दुबे। सह-सचिव (महिला) ऐनी गोस्वामी, सोमलता अग्निहोत्री एवं नीलम पटेल। इसके अलावा कोषाध्यक्ष महिला, सह-कोषाध्यक्ष, पुस्तकालयाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों (महिला व पुरुष वर्ग) के लिए भी कई दावेदारों ने पर्चे भरे हैं।

कैमरों की निगरानी में कल होगी मतगणना

उप निर्वाचन अधिकारी एड. महेश नेमा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कोषाध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। संघ के इतिहास में पहली बार कोई महिला वकील कोषाध्यक्ष बनेंगी, जिसके लिए एड. रजनी ठाकुर और एड. आरती जैन के बीच सीधा मुकाबला है। निष्पक्षता के लिए मतपेटियों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और बारिश से बचाव के लिए बरसाती की व्यवस्था की गई है। शनिवार सुबह 11 बजे प्रत्याशियों व उनके एजेंटों की मौजूदगी में कैमरों की निगरानी में मतगणना होगी।

मतदान करने पहुंच रहे वकील।

मतदान करने पहुंच रहे वकील।

.