Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है. वर्ष 2026-2028 के लिए हो रहे चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. वोटिंग के मद्देनजर अधिवक्ता सुबह 9:30 बजे से ही मतदान स्थल पर पहुंचे गए थे.
इस दौरान उम्मीदवार अधिवक्ताओं से मिलकर अपना क्रमांक संख्या देकर अपने समर्थन में वोट की अपील करते नजर गए. बता दें कि 92 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. वहीं आज 2889 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा.

हाईकोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता
मतदाताओं का झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन या झारखंड स्टेट बार काउंसिल का आईडी कार्ड देखकर मत पत्र दिया जा रहा है. मतदान पेटी में ऑफिस बियरर एवं एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए अलग-अलग बॉक्स बनाए गए हैं. मतदान शुरू होने के पहले सारे उम्मीदवार के निरीक्षण के बाद मतदान पेटी सील किया गया.
चुनाव को लेकर हाईकोर्ट परिसर की सेंट्रल लॉबी में मतदान पत्र वितरण के लिए छह टेबल लगाए गए हैं. मतदान हॉल नंबर 1 और 2 में हो रहा है. दोनों हॉल में 1500-1500 वोटरों के वोट करने के लिए बैलट बॉक्स की व्यवस्था रखी गई है.

जानकारी लेते अधिवक्ता
वोटिंग करने के लिए दोनों हॉल में करीब 40 टेबल लगाए गए हैं. 16 सीसीटीवी के माध्यम से चुनाव पर निगाह रखी जा रही है, यह सीसीटीवी कैमरे सेंट्रल लॉबी और हॉल नंबर एक व दो में लगी है, जिसका डिस्प्ले तीनों जगह चल रहा है.

मतदान पेटी किया गया सील
अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार (अधिवक्ताओं) अजीत कुमार, महेश तिवारी , मनोज टंडन, आर.एस.पी. सिन्हा और रितु कुमार मैदान में हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें अमरेश कुमार, धीरज कुमार, जय शंकर तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्राण प्रणय, राहुल कुमार गुप्ता और संजीव ठाकुर शामिल हैं.

उम्मीदवार अधिवक्ताओं को पर्चा देते हुए
महासचिव पद के लिए पांच उम्मीदवार अमित सिन्हा, बिनोद सिंह, मयंक कुमार, नवीन कुमार और संतोष कुमार सोनी के बीच टक्कर है. वहीं कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में नलिनी झा, श्रेष्ठ मेहता और विपुल दिव्या का नाम शामिल है.

क्रमांक संख्या देकर अपने समर्थन में वोट की अपील करते उम्मीदवार
वहीं, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें आकाश दीप, अंजनी कुमार, कौशल किशोर मिश्रा, एम.डी. फैजाल आलम , नमिता सहाय, प्रेम मांडी , रमेश कुमार और वीर विजय प्रधान शामिल हैं.

हाईकोर्ट परिसर में वोटिंग को लेकर भीड़
सचिव प्रशासन पद के उम्मीदवारों में अमृत राज किस्कू, अरुण कुमार दुबे, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र कुमार मालित्यार, कविता सिंह, मोती गोप, सुमित प्रकाश और विकास कुमार के नाम शामिल हैं. सचिव पुस्तकालय पद के लिए अशोक कुमार, भोलानाथ ओझा, संजीव कुमार शिवप्रसाद, शुभाशीष रसिक सोरेन के नाम शामिल है.
गवर्निंग काउंसिल पद के हैं 51 उम्मीदवार
अभिषेक कुमार, अखौरी अविनाश कुमार, एलन एंटोन एंड्रयू, अलोक कुमार वर्मा, अमनदीप कुमार पांडेय, अमित कुमार ठाकुर, अंशुमान मिश्रा, अनुराग प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता, अर्चना कुमारी सिंह, आशुतोष रंजन कुमार, औलिया बेगम, आयुष्री, अविनाश कुमार, बिमलेश कुमार, चंद्रेश्वर प्रसाद शर्मा, जगत कुमार सोनी, जगदीश, कविता कुमारी, काहकशान अफरीन, केहकशान अफशीन, कुमार पवन, कुणाल भारतेन्दु, कुणाल चंद्र सुमन, ममता कुमारी, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार राम, आजम, मोहिनी गुप्ता, नितिन जोएल भेंगरा, पंकज कुमार रवि और पवन कुमार सिंह, प्राची प्रदीप्ति, प्रकाश कुमार अंबष्टा, प्रीतम मंडल, प्रेम कुमार उपाध्याय, पूजा कुमारी, रागिनी कुमारी, राकेश शर्मा, रेनू बाला, सचिन कुमार, सीमा कश्यप, शबाना परवीन, शैल लाकड़ा, शंभु नाथ तिवारी, शशि कांत मिश्रा, श्री प्रजाश झा, श्रेया सिन्हा, श्याम सुंदर प्रसाद कुशवाहा, सूरज किशोर प्रसाद और तृष्णा सागर .


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें