भारतीय मूल की पिया की अमेरिका की राजनीति में शानदार एंट्री, नवंबर में रच पाएंगी इतिहास ?

Published on 19 अग॰ 2026

भारतीय मूल की अमेरिकी और पूर्व स्कूल प्रिंसिपल पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट (Congressional District) से डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीत लिया है. इसके बाद पिया का मुकाबला नवंबर में होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मरीन सैनिक केसी अस्कर (Casey Askar) से होगा. ऐसे में अब सभी की निगाहें इस चुनाव पर टिकीं हैं.

जानकारी के मुताबिक पिया डांडिया ने प्राइमरी चुनाव में 68.6 प्रतिशत वोट हासिल किए. उन्होंने वकील कायसिया अर्ली (Kaysia Earley) को शिकस्त, जिन्हें चुनाव में महज 31.4 प्रतिशत वोट मिले. इस जीत के साथ ही भारतीय मूल की पिया डांडिया की अमेरिका की राजनीति में शानदार एंट्री हुई है.

पिया डांडिया ने जताया आभार

चुनाव परिणाम आने के बाद पिया डांडिया ने कहा कि उनका चुनाव अभियान छात्रों, परिवारों और जिले में पल रहे बच्चों के भविष्य के बारे में था. उन्होंने जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी का आभार जताया.

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा ‘FL-22, इस कैंपेन पर भरोसा करने के लिए आपका धन्यवाद. मैं यह चुनाव अपने स्टूडेंट्स, अपने बेटे और इस डिस्ट्रिक्ट में बड़े हो रहे हर उस बच्चे के लिए लड़ रही हूं, जो बेहतर भविष्य का हकदार है’. उन्होंने कहा ‘हम सब मिलकर खर्च कम करने, भ्रष्टाचार खत्म करने और वॉशिंगटन को फिर से हमारे लिए काम करने लायक बनाने के लिए एक आंदोलन खड़ा करेंगे. आप सबके साथ मिलकर ऐसा कर पाने के लिए मैं आभारी हूं’.

Thank you, FL-22, for believing in this campaign. I got into this race for my students, my son, and every kid growing up in this district who deserves a better future.

Together, we will keep building a movement to lower costs, end corruption, and make Washington work for us pic.twitter.com/dYnIIpeD2i

— Pia Dandiya (@PiaforCongress) August 18, 2026

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी ने दी बधाई

वहीं डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी ने प्राइमरी चुनाव में जीत के लिए पिया डंडिया को बधाई दी. कमेटी ने एक बयान में कहा ‘एक शिक्षिका और अपने समुदाय की लंबे समय से नेता रहीं पिया ने खुद को अवसर बढ़ाने और कामकाजी परिवारों के लिए लड़ने के काम में समर्पित किया है. वह साउथ फ्लोरिडा के परिवारों के लिए किराने का सामान, हेल्थकेयर और घर की लागत कम करने के लिए कांग्रेस में लड़ने को तैयार हैं’. कमेटी ने कहा कि DNC पिया को चुनाव जिताने, इस सीट पर कब्जा करने और नवंबर में हाउस में बहुमत हासिल करने में मदद करने के लिए तैयार है.

पहले कहां से लड़ना चाहती थीं पिया

भारत से अमेरिका आकर बसे माता-पिता के घर जन्मीं पिया डंडिया ने इससे पहले फ्लोरिडा के 21वें जिले से हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन और रिपब्लिकन ब्रायन मास्ट को चुनौती देने की कोशिश की थी. बाद में उन्होंने साउथ फ्लोरिडा के 22वें जिले में अपना चुनाव अभियान शुरू किया. यह सीट चुनावी क्षेत्र के नए परिसीमन में बनाई गई थी और यहां कोई मौजूदा सांसद चुनाव मैदान में नहीं था.

कौन हैं पिया डंडिया

उनके चुनाव अभियान की वेबसाइट के मुताबिक पिया डंडिया पहली पीढ़ी की अमेरिकी हैं. उन्होंने हाई स्कूल प्रिंसिपल, पॉलिसी लीडर और टेक्नोलॉजी इनोवेटर के तौर काम किया और समुदायों को मजबूत बनाने के लिए अपना पूरा करियर समर्पित किया.

पिया डंडिया जन्म और परवरिश फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में हुई. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक टीचर के तौर पर की थी और वह हार्लेम में हाई स्कूल प्रिंसिपल भी रहीं. उन्होंने कम आय वाले परिवारों के छात्रों की ज़िंदगी की दिशा बदलने के मकसद से एक हाई स्कूल शुरू किया. उनका लक्ष्य छात्रों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की राह पर लाना था

पिया के हाई स्कूल से पास होने वाले हर छात्र को कॉलेज में एडमिशन मिला. इनमें से 86 प्रतिशत छात्र कम आय वाले परिवारों से आते थे. कैंपेन वेबसाइट के अनुसार, 28 साल की उम्र में वह अपने स्कूल की फाउंडिंग प्रिंसिपल बनीं, जिससे वह देश की सबसे कम उम्र की हाई स्कूल प्रिंसिपलों में से एक बन गईं. अब डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राथमिक चुनाव के नतीजे आ जाने के बाद, पिया डांडिया का मुकाबला नवंबर में अस्कर से होगा. अगर वह चुनी जाती हैं, तो डंडिया कांग्रेस में फ्लोरिडा का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी बन जाएंगी.

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान पिछले 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ी हुई हैं. भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से फिल्म जर्नलिज्म की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली आकर BAG में एंटरटेनमेंट बीट पर इंटर्नशिप की. बाद में CNEB न्यूज चैनल में एंटरटेनमेंट बीट में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया, साथ ही प्रोग्रामिंग को भी देखा.<p></p>CNEB के बाद VOICE OF INDIA में  एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर काम करना शुरू किया. यहां से फिर जनसंदेश न्यूज चैनल के साथ जुड़ीं और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके बाद 4 REAL NEWS चैनल में करीब चार साल न्यूज के साथ ही प्रोग्रामिंग और धार्मिक शोज पर काम किया.<p></p>यहां से राज्यसभा टीवी का रुख किया और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके साथ ही एंकरिंग करना भी शुरू की. इसके बाद सूर्या समाचार में प्रोग्रामिंग में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर प्रोड्यूसर काम किया.<p></p>जी बिहार झारखंड में भी काम करने का अनुभव है. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष से जुड़ी हुई हैं.

Read More

google button