विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीड़ितों को किया गया याद: अनामिका चौधरी ने कहा- यह सामाजिक सद्भाव और न्याय की दिशा में कदम - Mirzapur News

Published on 14 अग॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mirzapur
  • Anamika Chaudhary Statement | Mirzapur Partition Horrors Remembrance Day

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीड़ितों को किया गया याद:अनामिका चौधरी ने कहा- यह सामाजिक सद्भाव और न्याय की दिशा में कदम

नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर में भाजपा ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। बरौधा कचार स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम के बाद जिला कार्यालय से सरदार पटेल चौक तक एक मौन जुलूस भी निकाला गया।

अनामिका चौधरी ने 1947 के विभाजन को देश की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का नरसंहार हुआ और करोड़ों लोग अपने घर-बार छोड़ने को मजबूर हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाजन पीड़ितों को याद करना नफरत फैलाना नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान और न्याय की दिशा में एक कदम है।

अनामिका चौधरी ने बताया कि विभाजन के कारण लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को विस्थापन झेलना पड़ा। इस दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई, जिसमें कई लोगों की जान गई और महिलाओं के साथ अमानवीय अत्याचार भी हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक विभाजन से जुड़ी इन दर्दनाक कहानियों को उचित स्थान नहीं मिल पाया।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2021 को घोषणा की थी कि हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिवस का उद्देश्य विभाजन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और नई पीढ़ी को उस ऐतिहासिक त्रासदी से अवगत कराना है।

संगोष्ठी में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि विभाजन की विभीषिका को याद करना केवल इतिहास की जानकारी नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूक करने का भी एक माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा पटेल ने किया।

इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर सिंह पटेल, सुचिस्मिता मौर्य, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सागर दुबे, मनोज जायसवाल और भावेश शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

.