'द हंड्रेड' में चमक बिखेर रहीं दीप्ति शर्मा, एशिया कप के लिए बताया अपना मास्टर प्लान

Published on 14 अग॰ 2026

क्रिकेट

'द हंड्रेड' में चमक बिखेर रहीं दीप्ति शर्मा, एशिया कप के लिए बताया अपना मास्टर प्लान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 14, 2026, 05:25 PM IST

Deepti Sharma: दीप्ति ने बताया कि वह फ्रेंचाइजी के लिए अपना बेस्ट देने के साथ-साथ अपने खेल को और निखार रही हैं, जिसका फायदा लंबे समय में टीम इंडिया को भी मिलेगा। नीली जर्सी के महत्व पर दीप्ति ने कहा कि यह सिर्फ एक जर्सी नहीं, बल्कि सालों की मेहनत और त्याग का नतीजा है।

Image

दीप्ति शर्मा (फोटो साभार- @Deepti_Sharma06)

Deepti Sharma: भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महिला एशिया कप से पहले अपनी तैयारी तेज कर दी है। 28 अगस्त से दुबई में शुरू हो रहे एशिया कप से पहले दीप्ति इन दिनों इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में खेल रही हैं और इसे अपनी ऑलराउंड तैयारी का सबसे बड़ा मौका मान रही हैं। दीप्ति मौजूदा समय में गत चैंपियन लंदन स्पिरिट वुमेन (पहले सनराइजर्स लीड्स वुमेन) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वह गेंदबाजी और फील्डिंग में टीम के लिए अहम रोल निभा रही हैं।

द हंड्रेड पर दीप्ति का पूरा ध्यान

जियोस्टार से बातचीत में दीप्ति ने कहा, "फिलहाल मेरा पूरा ध्यान 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट पर है। 28 अगस्त से महिला एशिया कप शुरू हो रहा है जो भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है।" उन्होंने कहा, "मेरे लिए 'द हंड्रेड' में खेलना बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों में अपने कौशल पर काम करने का शानदार मौका है। मैं इस टूर्नामेंट का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रही हूं ताकि एशिया कप में पूरी तैयारी के साथ उतर सकूं।"

फ्रेंचाइजी के लिए दे रहीं अपना बेस्ट

दीप्ति ने बताया कि वह फ्रेंचाइजी के लिए अपना बेस्ट देने के साथ-साथ अपने खेल को और निखार रही हैं, जिसका फायदा लंबे समय में टीम इंडिया को भी मिलेगा। उन्होंने कहा, "मैं लंदन स्पिरिट के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रही हूं। इससे एक खिलाड़ी के रूप में मेरा विकास होगा और आगे चलकर टीम को भी इसका लाभ मिलेगा।" नीली जर्सी के महत्व पर दीप्ति ने कहा कि यह सिर्फ एक जर्सी नहीं, बल्कि सालों की मेहनत और त्याग का नतीजा है। "जब आप भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनते हैं तो यह आपके लिए, आपके परिवार के लिए और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होता है। यह बड़ी जिम्मेदारी भी है। प्रशंसकों का समर्थन हमें बेहतर करने की अतिरिक्त प्रेरणा देता है।" एशिया कप के बाद भारतीय टीम का फोकस अगले साल होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप पर भी रहेगा, ऐसे में दीप्ति का यह अनुभव भारत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Aditya Sahu

आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article