अनुपमा परमेश्वरन ने ब्रेकअप के बाद कंट्रोलिंग रिलेशनशिप, टलती सगाई और अपने ‘गट फीलिंग’ पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें रिश्ते में हमेशा बेचैनी महसूस होती थी।
साउथ इंडियन एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ब्रेकअप के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कंट्रोलिंग रिलेशनशिप और उससे उबरने को लेकर खुलकर बातें साझा की थीं। अब धन्या वर्मा के YouTube चैनल पर बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने इस रिश्ते को लेकर कई अहम खुलासे किए। अनुपमा ने बताया कि वह करीब दो साल तक एक ऐसे शख्स के साथ रिश्ते में थीं, जिसे उन्होंने ‘नार्सिसिस्टिक’ बताया। उनके मुताबिक, रिश्ते के महज तीन महीने बाद ही सगाई की बातें शुरू हो गई थीं।
अनुपमा ने सगाई क्यों टाली?
अनुपमा ने बताया कि रिश्ता बेहद तेजी से आगे बढ़ रहा था। शुरुआत में वह व्यक्ति उन्हें अपने घर ले जाता, परिवार से मिलवाता और कुछ ही समय में शादी की बातें होने लगीं। परिवार तक यह चर्चा करने लगा था कि शादी कहां होगी और कितने लोग शामिल होंगे। अनुपमा को लगा कि चीजें जरूरत से ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रही हैं, इसलिए उन्होंने सगाई टालने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें : Awarapan 2 Film Review : मोहब्बत, दर्द और इंसानियत की कहानी, जानिए कैसी है 'आवारापन 2'?
एक्ट्रेस ने ‘गोल्ड डिगर’ कहे जाने पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जो लोग मुझे गोल्ड डिगर और ऐसे ही दूसरे नामों से बुलाते हैं, मैं एक बात साफ करना चाहती हूं। मैंने उस व्यक्ति से शादी कर ली होती और अगर मैंने सगाई रोकने की बात नहीं कही होती, तो शायद वह शादी तलाक तक पहुंच जाती। मुझे पता था कि यह प्यार नहीं था। यह सिर्फ हताशा थी, ताकि मैं एक्टिंग छोड़ दूं। मैंने हमेशा कहा, मुझे लगता है कि यह व्यक्ति अभी बहुत छोटा है। हमें थोड़ा और समय लेने की जरूरत है। अगर चिंता बच्चों को लेकर है, तो हम अंडे फ्रीज कर सकते हैं।”
रिश्ते में कैसा महसूस करती थीं अनुपमा?
अनुपमा के मुताबिक, रिश्ते में उन्हें सुकून के बजाय लगातार चिंता महसूस होती थी। उनका ‘गट फीलिंग’ बार-बार उन्हें संकेत देता था कि यह प्यार से ज्यादा उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि रिश्ते के दौरान उन्हें अपने करियर और निजी फैसलों पर भी नियंत्रण महसूस होने लगा था। एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि उन्हें अपनी फिल्म Dragon का प्रमोशन करने या सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती थी। उन्होंने अपने कथित एक्स के अप्रत्याशित व्यवहार की तुलना फिल्म Anniyan में विक्रम के स्प्लिट-पर्सनैलिटी किरदार से भी की थी।
यह भी पढ़ें : Toxic Runtime: यश की 'टॉक्सिक' कितनी लंबी? CBFC सर्टिफिकेट ने खोला रनटाइम का राज
क्या ध्रुव विक्रम को डेट कर रही थीं अनुपमा?
अनुपमा ने अपने एक्स का नाम नहीं लिया है। हालांकि, पहले ध्रुव विक्रम के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें सामने आई थीं। 2025 में एक कथित तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों के किस करने का दावा किया गया था। यह भी कहा गया था कि तस्वीर उनकी साझा Spotify प्लेलिस्ट की डिस्प्ले पिक्चर थी। हालांकि, तस्वीर और इससे जुड़े दावे अपुष्ट थे। दोनों ने Bison Kaalamaadan में साथ काम किया है और कुछ अवॉर्ड शोज में साथ नजर आने के बाद भी डेटिंग की अटकलें तेज हुई थीं।
अब किस फिल्म में नजर आएंगी अनुपमा?
ब्रेकअप के बाद अनुपमा ने जुलाई में सोशल मीडिया पर अपने अनुभवों और हीलिंग से जुड़े पोस्ट साझा किए थे। अब वह अपने काम पर भी फोकस कर रही हैं। उनकी अगली फिल्म Crazy Kalyanam है, जो 19 अगस्त को रिलीज होने वाली है।