अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा
कड़कड़डूमा कोर्ट ने IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर मामले में ताहिर हुसैन समेत बाकी सभी आरोपियों को IPC की धारा 302 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई है
कड़कड़डूमा कोर्ट ने IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर मामले में ताहिर हुसैन समेत बाकी सभी आरोपियों को IPC की धारा 302 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई है
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/31/delhi-court-verdict-today-in-ib-officer-ankit-sharma-murder-case-tahir-hussain-2026-07-31-09-50-29.jpg)
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. कड़कड़डूमा कोर्ट ने IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर मामले में बाकी सभी आरोपियों को IPC की धारा 302 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. दोषियों को दंगा करने, घातक हथियार के साथ दंगा करने, अपहरण और हत्या जैसे अपराधों के लिए सजरा सुनाई गई.
Delhi | Karkardooma Court sentenced all other accused in the IB official Ankit Sharma murder case to life imprisonment under Section 302 of the IPC.
The convicts were also sentenced for offences including rioting, rioting with a lethal weapon, kidnapping, and murder. The court… https://t.co/vn0bbSPIkQ
— ANI (@ANI) July 31, 2026
कोर्ट से इससे पहले फांसी की सजा की मांग की गई थी. दिल्ली पुलिस की ओर से दलील थी कि अंकित शर्मा की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी.
गंभीर धाराओं में दोषी ठहराया
इस मामले में कडकडूमा कोर्ट ने 13 जुलाई को पूर्व पार्षद ताहिर सैन, नाजिम, कासिम, जावेद और अनस को हत्या और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराओं में दोषी ठहराया था. इस केस में सजा पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन सहित अन्य दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की थी. आईबी अधिकारी अकिंत शर्मा का शव एक नाले से बरामद किया गया था.
घटना समाज को झकझोर देने वाली थी
इस केस में सजा का ऐलान करते हुए जज ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर घटना थी. उन्होंने कहा कि अंकित शर्मा की बुरी तरह से हत्या की गई, उनकी बॉडी जानवर की तरह छोड़ दी गई थी. अदालत ने कहा कि यह घटना समाज को झकझोर देने वाली थी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह पूरी घटना सामने आई, उसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया. कोर्ट ने कहा कि अपराध को अंजाम देने का तरीका काफी क्रूर था. जज ने कहा कि अंकित शर्मा पर हुआ हमला इतना घातक था, जिसे निर्मम माना गया. पीड़ित की मौत के बाद भी उसका शव दोषी घसीटकर चांद बाग ले गए और उसे नाले में फेंक दिया.
इस केस में दिल्ली पुलिस की जांच को जमीन पर देखने के लिए ट्रायल कोर्ट के जज खुद पहुंचे थे. ताहिर हुसैन के साथ जिन अन्य 4 लोगों को उम्रकैद की सजा दी गई. उनमें अनस, नाजिम, कासिम और जावेद शामिल हैं. ताहिर हुसैन को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वह दिल्ली दंगों के दौरान गलियों में गैंग को लेकर घूम रहा था. बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया था.
91 गवाहों की सूची कोर्ट को सौंपी
अंकित शर्मा के परिवार के इस निर्णय के बाद किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. शर्मा का परिवार मीडिया में बयान देने से बच रहा है. उन्हें अपनी सुरक्षा का खतरा बना हुआ है. दिल्ली पुलिस ने इस केस में 91 गवाहों की सूची को कोर्ट में सौंपी थी. इन लोगों में से कई ने बताया था कि ताहिर हुसैन और उसके साथियों को अंकित शर्मा का शव फेंकते हुए देखा गया था. अंकित शर्मा की जब हत्या हुई, तब वह घर की जरूरत का सामान लेने के लिए निकला था. मगर वह लौटा नहीं, काफी दिनों के बाद उनका शव चांद बाग के नाले से निकला गया था. उनके शरीर पर दर्जनों चोट के निशान मिले थे.
ये भी पढ़ें: Explainer: NGO, ट्रस्ट और विदेशी फंडिंग... अगले सप्ताह संसद में आने वाले FCRA Bill का किस पर होगा असर?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें