17

Image Credit :
गौरव खन्ना ने क्यों छोड़ा खतरों के खिलाड़ी 15?
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से गौरव खन्ना का एग्जिट काफी चौंकाने वाला रहा। केप टाउन में शूट हुए शो से बाहर निकलने के बाद एक्टर ने अपने व्लॉग में बताया कि उनके लिए कॉम्पिटिशन छोड़ने का फैसला आसान नहीं था और इस मोड़ पर शो से जाना उनके लिए बेहद दर्दनाक अनुभव रहा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
27
Image Credit :
गौरव खन्ना की कोहनी की चोट ने बदला पूरा गेम
गौरव खन्ना के मुताबिक़, वे कॉम्पिटिशन में आगे तक जाने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अपनी रिकवरी को जोखिम में नहीं डालना चाहते थे। गौरव ने कहा कि उनकी कोहनी की चोट आगे आने वाले स्टंट्स में परेशानी बढ़ा सकती थी। उनके मुताबिक, उन्हें डर था कि आने वाले स्टंट में अगर इलेक्ट्रोक्यूशन शामिल हुआ तो उनकी कोहनी का दर्द बेहद बढ़ सकता है। इससे उनके दाएं हाथ की ताकत भी प्रभावित होने का खतरा था।
37
Image Credit :
कोहनी का दर्द असहनीय हो गया : गौरव खन्ना
बकौल गौरव खन्ना, “मैंने सोचा कि मैं आगे नहीं बढ़ना चाहता, क्योंकि अगर कोई नया स्टंट इलेक्ट्रोक्यूशन वाला हुआ तो इससे मेरी कोहनी का दर्द असहनीय हो जाएगा। फिर मेरे दाएं हाथ में पूरी ताकत नहीं रहेगी। यह वाकई दर्दनाक है। लेकिन इससे भी ज्यादा दर्दनाक इस समय शो छोड़ने का फैसला था।” उन्होंने यह भी कहा कि आगे खेलना उनकी रिकवरी को प्रभावित कर सकता था।
47
Image Credit :
एलिमिनेशन स्टंट जीतकर भी किया एग्जिट
हालिया एपिसोड में गौरव खन्ना, रुबिना दिलैक और रुहानिका धवन एलिमिनेशन स्टंट में आमने-सामने थे। स्टंट से पहले गौरव ने घर लौटने की इच्छा जताई थी, लेकिन रोहित शेट्टी और बाकी कंटेस्टेंट्स के समझाने पर उन्होंने टास्क किया। गौरव ने स्टंट जीत लिया। उन्होंने दो झंडे निकाले, जबकि रुबिना एक झंडा निकाल पाईं और रुहानिका टास्क पूरा नहीं कर सकीं। जीत के बाद गौरव ने साफ किया कि वह फिर भी शो से बाहर होना चाहते हैं, क्योंकि उनकी सेहत उनके लिए प्राथमिकता बन चुकी थी।
57
Image Credit :
रुहानिका बचीं, गौरव ने खुद चुना बाहर जाना
गौरव के टास्क जीतने से रुहानिका धवन के एलिमिनेशन की स्थिति बदल गई। गौरव ने इस मौके पर कहा, “सबसे पहले, मुझे बहुत अफसोस है। मैंने जानबूझकर यह नहीं कहा था कि मैं स्टंट छोड़ना चाहता हूं। बाद में मुझे पता चला कि रुहानिका ने भी स्टंट छोड़ने की बात कही थी।” इसके बाद उन्होंने कहा कि भले ही उन्होंने स्टंट जीत लिया हो, लेकिन वह शो छोड़ना चाहते हैं। उनका तर्क था कि अगर वह पूरी तरह फिट नहीं हैं तो ऐसे प्रतियोगी की जगह नहीं लेना चाहते जो 100 फीसदी तैयार होकर आया हो।
67
Image Credit :
रोहित शेट्टी को गले लगाकर इमोशनल हुए गौरव
शो में विदाई के वक्त गौरव खन्ना काफी भावुक नजर आए। उन्होंने रोहित शेट्टी, साथी कंटेस्टेंट्स और फैंस से माफी मांगी और बताया कि वह शो में जीतने के इरादे से आए थे। इसके बाद वह रो पड़े, रोहित शेट्टी को गले लगाया और उनके पैर छूकर विदा ली। रुहानिका धवन ने भी उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन गौरव अपने निर्णय पर कायम रहे। उन्होंने साफ कहा कि कोहनी की चोट उन्हें प्रतियोगिता में अपना 100 फीसदी देने की इजाजत नहीं दे रही थी।
77
Image Credit :
बिग बॉस 19 और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीत चुके हैं गौरव
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का इस सीजन का थीम ‘ओल्ड वर्सेज न्यू: डर का नया दौर’ है। शो में रुबिना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, विशाल, करण वाही और जैस्मिन भसीन जैसे पुराने चेहरों के साथ अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ओरी और रुहानिका धवन जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं। गौरव इससे पहले ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ और ‘बिग बॉस 19’ जीत चुके हैं। निजी जिंदगी में भी वह चर्चा में हैं, क्योंकि उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला से नौ साल की शादी के बाद तलाक की खबर सामने आई है। फिलहाल गौरव ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है।