कौन हैं प्रो कामाकोटी? जिन्हें प्र‍ियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट', पास हैं इतनी ड‍िग्र‍ियां और अवार्ड

Published on 28 जुल॰ 2026

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामाकोटी को ‘गोमूत्र एक्सपर्ट’ कहे जाने का मामला गरमा गया है. सरकारी सूत्रों के हवाले से प्रो. कामाकोटी की शैक्षणिक योग्यता, शोध और देश के प्रति उनके योगदान की एक विस्तृत सूची सामने आई है, जो उनके विशाल अनुभव और कद को दर्शाती है.

जानिए कौन हैं प्रो. वी. कामाकोटी? 
प्रो. कामाकोटी देश के अग्रणी कंप्यूटर वैज्ञानिकों में से एक हैं. उनकी उपलब्धियों का ब्योरा कुछ इस प्रकार है:

शिक्षा: उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT मद्रास से ही कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में M.S. और Ph.D. की डिग्री हासिल की है.

सम्बंधित ख़बरें

IIT मद्रास का सफर: वे 2001 में IIT मद्रास के फैकल्टी के रूप में शामिल हुए थे और जनवरी 2022 में उन्होंने संस्थान के निदेशक का पदभार संभाला.

विशेषज्ञता: प्रो. कामाकोटी कंप्यूटर आर्किटेक्चर, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी और VLSI डिजाइन के क्षेत्र के विशेषज्ञ माने जाते हैं.

राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकार में अहम जिम्मेदारियां
वो IIT मद्रास में 'माइक्रोप्रोसेसर डेवलपमेंट प्रोग्राम' और 'इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस प्रोग्राम' का नेतृत्व कर रहे हैं.
प्रो. कामाकोटी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं. भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा गठित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टास्क फोर्स के वे चेयरमैन रह चुके हैं. वो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की टेक्नोलॉजी कमेटियों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

रिसर्च और प्रशासनिक अनुभव
IIT मद्रास में वे JEE के चेयरमैन और 'इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी एंड स्पॉन्सर्ड रिसर्च' के एसोसिएट डीन जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं. अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स और सम्मेलनों में उनके 150 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं. उन्होंने कई Ph.D. और मास्टर ऑफ साइंस के रिसर्च स्कॉलर्स को गाइड किया है. वो उद्योग और सरकारी R&D संस्थानों की करीब 50 सफल परियोजनाओं को पूरा कर चुके हैं.

प्रमुख पुरस्कार और सम्मान 

DRDO एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड
IESA टेक्नो विजनरी अवॉर्ड
'अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी इनोवेशन नेशनल फेलोशिप'
ACCS लाइफ-टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
IBM फैकल्टी अवॉर्ड
वास्विक (VASVIK) इंडस्ट्रियल रिसर्च अवॉर्ड

---- समाप्त ----

ये भी देखें

प्रियंका गांधी ने ऐसा क्या कहा कि मच गया हंगामा? | BJP" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen>

Live TV