Poco का 7,900mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले भी - poco m8x 5g launched in india with 7900mah battery 50megapixel rear camera price specifications

Published on 21 अग॰ 2026

Poco M8x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है।

Poco M8x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

Poco M8x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

HighLights

  1. Poco M8x 5G की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है।

  2. फोन में 7,900mAh की बड़ी बैटरी और 45W चार्जिंग है।

  3. यह Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco M8x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह पोको के M8 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी Poco M8 5G और Poco M8 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं। पोको का नया फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen सीरीज चिपसेट के साथ लाया गया है।

Poco M8x 5G की कीमत

Poco M8x 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। फोन का दूसरा वेरिएंट 6GB + 128GB के साथ 22,999 रुपये की कीमत में आता है। कंपनी इस फोन पर 2,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ 27 अगस्त को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की सेल Flipkart पर होगी। इस फोन को Black, Blue, और Leather Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Poco M8x 5G

Poco M8x 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Poco M8x 5G स्मार्टफोन में 6.9-इंच HD+ (720 x 1600 pixels) LCD टचस्क्रीन दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके साथ ही डिस्प्ले Wet Touch 2.0 सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि फोन को IP64 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा गया है। पोको का यह फोन Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट के साथ आता है।

Poco M8x 5G स्मार्टफोन को 6GB तक की LPDDR4x RAM और 128 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है। पोको का यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ शाओमी के कस्टम यूजर इंटरफेस HyperOS 3 पर रन करता है। शाओमी के इस फोन को 4 साल तक ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेंगे।

Poco M8x 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जो 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेकेंडरी कैमरा की बात करें तो फोन में 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Poco M8x 5G स्मार्टफोन में 7,900mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 35 घंटे की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, 27 दिनों की मैसेजिंग और 13 घंटे जीपीएस नेविगशन का सपोर्ट मिलता है। Poco M8x 5G में ट्रिपल कूलिंग सॉल्यूशन, जिसमें 12,439 sq mm ग्रेफाइट कूलिंग एरिया, 1,924 sq mm कॉपर फॉइल लेयर और 3.5W थर्मल जेल दिया गया है।