Published: Monday, July 27, 2026, 19:04 [IST]
Kangana Ranaut Viral Post: अगर आपने कोई ऐसा पोस्ट देखा है जिसमें दावा किया गया है कि कंगना रनौत चाहती हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी उन्हें भारत का अगला शिक्षा मंत्री बनाएं, तो अभी इस पर यकीन न करें। दरअसल इंटरनेट एक बार फिर बेवकूफ बन गया है। ये वायरल पोस्ट, धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद आया है, जब NEET-UG पेपर लीक जैसा मुद्दा शामिल है, जिसे लेकर जनता और राजनीतिक दबाव बढ़ रहा था।
कंगना रनौत का फर्जी पोस्ट हुआ वायरल
आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के दिल्ली के जंतर-मंतर और पूरे देश में हुए चलो संसद मार्च के बाद हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसे बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।
कंगना ने लिखा- PM Modi मुझे शिक्षा मंत्री बना दीजिए
-इस पोस्ट में लिखा है- मैं नरेंद्र मोदी जी से रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे भारत का एजुकेशन मिनिस्टर (शिक्षा मंत्री) अपॉइंट करें। मैं एजुकेशन की इंपॉर्टेंस समझती हूं क्योंकि मैं पहली इंसान थी जिसने लोगों को ये सच दिखाया कि भारत को 2014 में आजादी मिली थी।
-वायरल पोस्ट में आगे दावा किया गया कि कंगना रनौत के पास NEET के लिए एक स्पेशल प्लान है, जिसमें कहा गया है कि जो स्टूडेंट्स थिएटर में उनकी फिल्में देखेंगे उन्हें एक्स्ट्रा मार्क्स दिए जाएंगे। इसमें मजाक में ये भी कहा गया कि इस कदम से उनकी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला खत्म करने में मदद मिलेगी।
क्या है इस पोस्ट के पीछे का सच?
इससे पहले कि आप इस पोस्ट पर यकीन करें, हम आपको बता दें कि ये पोस्ट बिल्कुल फेक है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसा कोई नोट अपलोड नहीं किया है। हालांकि पोस्ट देखने में कन्विंसिंग लग रही थी और कंगना रनौत के सोशल मीडिया स्टाइल की काफी नकल कर रही थी लेकिन इसे AI-जेनरेटेड कंटेंट के तौर पर पहचाना गया है। अभी तक कंगना रनौत ने वायरल पोस्ट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है और न ही इस दावे पर कोई स्टेटमेंट जारी किया है।

कंगना रनौत का फिल्मी करियर
कंगना रनौत के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'भारत भाग्य विधाता' मूवी में देखा गया था। एक्ट्रेस अब जल्द ही फिल्म 'क्वीन 2' में दिखाई देंगी। फिलहाल वह फिल्मों के साथ साथ अपने राजनीतिक करियर पर भी पूरी तरह से फोकस्ड हैं।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, लेटर में लिखीं ऐसी बातें
-X हैंडल पर पोस्ट किए गए अपने इस्तीफे में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा था- मेरे युवा दोस्तों, चार दशकों से ज्यादा समय से, मैं स्टूडेंट्स, टीचर्स और एजुकेशन रिफॉर्म्स के लिए डेडिकेटेड रहा हूं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि एक मजबूत,सबको साथ लेकर चलने वाला और दूर की सोचने वाला एजुकेशन सिस्टम एक मजबूत देश की नींव है।
-धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा- मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उम्मीदों का सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को हकीकत में बदलना राजनीतिक और सामाजिक जीवन में हम सभी की नैतिक प्रतिबद्धता रही है। मैं अपने दूरदर्शी नेतृत्व के तहत देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।
-धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि पेपर लीक विवाद के बाद वह जिम्मेदारी लेने से कभी पीछे नहीं हटे। लेटर में लिखा गया है- पहले दिन से ही, मैंने स्थिति की जिम्मेदारी ली और इससे कभी पीछे नहीं हटा। मेरा संकल्प था कि किसी भी योग्य छात्र को परीक्षा माफियाओं के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए और किसी भी छात्र को अन्याय का सामना नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि अब भारत के नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2026 को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला है।