Canada Gurdwara Attack: कनाडा में सुबह की प्रार्थना के समय एक गुरुद्वारे में घुसे अज्ञात शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस हमले की निंदा की है.
Canada Gurdwara Attack: कनाडा में सुबह की प्रार्थना के समय एक गुरुद्वारे में घुसे अज्ञात शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस हमले की निंदा की है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/22/canada-gurdwara-attack-2026-08-22-08-10-13.jpg)
कनाडा में गुरुद्वारे पर हमला Photograph: (Social Media)
Canada Gurdwara Attack: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमंटन शहर में स्थिर एक गुरुद्वारे में शुक्रवार (स्थानीय समय) को सुबह की प्रार्थना के वक्त चाकूबाजी की घटना सामने आई. इस चाकूबाजी में दो लोग घायल हो गए हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस हमले की निंदा की है साथ ही लोगों से कहा कि किसी को भी अपनी पूजा की जगह पर असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए. बताया जा रहा है कि यह हमला एडमंटन शहर के नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख मंदिर परिसर में हुआ. जहां सुबह की प्रार्थना के समय एक अज्ञात शख्स गुरुद्वारे में घुस आया और उसने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया.
शादी की रस्म से पहले हो रही प्रार्थना
बताया जा रहा है कि ये घटना तब हुई जब गुरुद्वारे में शादी की रस्म से पहले सुबह की प्रार्थना यानी अरदास चल रही थी. तभी एक शख्स गुरुद्वारे के अंदर पहुंचा और उसने लोगों को चाकू मारना शुरू कर दिया. घटना सुबह करीब 5 बजे के आसपास हुई. नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख मंदिर एडमंटन शहर के उत्तर-पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित है.
Canadian Prime Minister Mark Carney tweets, "The attack at the Nanaksar Gurdwara in Edmonton this morning is appalling. My thoughts are with the two people who were injured and the wider community that is shaken by this terrible event. No one should ever feel unsafe in their… pic.twitter.com/liv8dbPtak
— ANI (@ANI) August 22, 2026
पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एडमंटन पुलिस के मुताबिक, यह घटना 14 स्ट्रीट और हॉर्सहिल रोड के पास हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आपातकालीन कर्मियों ने दो वयस्क पुरुषों का इलाज किया, हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है. और ना ही ये बताया है कि इस हमले की जांच जांच नफरत से प्रेरित हिंसा के रूप में की जा रही है.
हमले को लेकर क्या बोले कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी?
एडमंटन शहर के गुरुद्वारे में हुए इस हमले पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का बयान सामने आया है. पीएम कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर घटना की निंदा की. उन्होंने इस हमले को बेहद चिंताजनक और भयावह बताया. उन्होंने कहा कि एडमंटन के नानकसर गुरुद्वारे में सुबह हुआ हमला बेहद परेशान करने वाला है. इसके साथ ही पीएम कार्नी ने इस घटना से प्रभावित लोगों और समुदाय के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
घायलों को लेकर क्या बोले पीएम कार्नी?
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने आगे कहा कि उनकी संवेदनाएं उन दो लोगों के साथ हैं, जो इस घटना में घायल हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने उस व्यापक समुदाय के प्रति भी चिंता जताई, जो इस घटना के बाद सदमे में है. उनके बयान से साफ है कि सरकार इस घटना को गंभीरता से देख रही है और प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है.
ये भी पढ़ें: ईरान से वार्ता विफल होने के साथ ट्रंप को मिला एक और झटका, इस देश ने रोक दिया अरबों रुपये का रक्षा फंड
धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
पीएम मार्क कार्नी ने अपने बयान में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और एक अहम बात कही. उन्होंने कहा, "किसी भी व्यक्ति को अपने पूजा स्थल पर कभी भी असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए." पीएम कार्नी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब गुरुद्वारे में हुई घटना को लेकर स्थानीय समुदाय में खौफ और उन्हें चिंता सताने लगी है. कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने घटना के बाद एडमंटन पुलिस सर्विस की तत्काल कार्रवाई की तारीफ की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद दिया.
ये भी पढ़ें: Famous Gurudwaras in India: ये हैं भारत के सबसे मशहूर गुरुद्वारे, सदियों पुराना है इनका इतिहास