इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से पराजित किया. पाकिस्तान की पूरी टीम दूसरी पारी में महज 135 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अब दोनों टीम्स 27 अगस्त से लॉर्ड्स में आमने-सामने होंगी.
इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन इस कदर खराब रहा कि तीसरे दिन (21 अगस्त) ही मैच का विजेत तय हो गया. पाकिस्तान की मुश्किलें मुकाबले के पहले दिन ही शुरू हो गई थीं. उसकी पहली पारी केवल 171 रनों पर सिमट गई थी. अब्दुल्लाह शफीक (61 रन) इकलौते बल्लेबाज रहे जिन्होंने अर्धशतक लगाया, जबकि बाकी बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके.
ओली रॉबिन्सन ने पहली पारी में पांच विकेट लेकर पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी. जोश टंग ने भी पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था. दोनों तेज गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी ने इंग्लैंड को शुरुआत में ही मुकाबले पर नियंत्रण दिला दिया.
इंग्लैंड को मिली थी बड़ी लीड
पाकिस्तान के 171 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 409 रन बनाए. यानी पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 238 रनों की विशाल बढ़त हासिल की. मेजबान टीम की ओर से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए. उप-कप्तान हैरी ब्रूक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 13 चौकों की मदद से 93 गेंदों पर 91 रन बनाए.
सम्बंधित ख़बरें
जॉर्डन कॉक्स ने 73 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान जो रूट ने 66 रन बनाए. डैन लॉरेंस ने 51 रन जोड़कर पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ाईं. पाकिस्तान की ओर से अली उस्मान सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को आउट किया, लेकिन तब तक मेजबान टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी.
238 रनों से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान को मुकाबले में बने रहने के लिए बड़ी दूसरी पारी की जरूरत थी, लेकिन बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम रहे. शान मसूद ने 29, अब्दुल्ला शफीक ने 15 और सऊद शकील ने 14 रन बनाए. मोहम्मद रिजवान (41 रन) ने कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन वह भी अपनी इनिंग्स को ज्यादा बड़ा नहीं कर सके. जोश टंग, ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
