Oppo ने भारत में अपनी F सीरीज के 10 साल पूरे होने के मौके पर दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. कंपनी ने Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G को भारतीय बाजार में उतारा है. दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. साथ ही, दोनों डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा मिलता है. कंपनी के मुताबिक, दोनों फोन जल्द ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
Oppo F35 Pro 5G और F35 5G की कीमत
Oppo F35 5G की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है. यह कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की है. इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 42,999 रुपये में आता है. वहीं, Oppo F35 Pro 5G की कीमत 45,999 रुपये से शुरू होती है. इसके 6GB+128GB मॉडल की कीमत 45,999 रुपये, 8GB+128GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल की कीमत 54,999 रुपये है.
कंपनी ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. दोनों फोन इस महीने के आखिर में Flipkart, Amazon और Oppo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. Oppo F35 Pro 5G को Sunset Orange, Twilight Brown और Wave Blue रंगों में पेश किया गया है. वहीं, Oppo F35 5G Mist Pink, Titanium Grey और Wave Blue कलर में मिलेगा.
डिस्प्ले और प्रोसेसर
Oppo F35 Pro 5G में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है. इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 4,000Hz तक का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. Oppo F35 5G में 6.57 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक है. प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Oppo F35 5G में MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट मिलता है. दोनों फोन में LPDDR4X रैम है. Pro मॉडल में UFS 3.1 स्टोरेज और स्टैंडर्ड मॉडल में UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है.
कैमरा सेटअप
दोनों स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल है. Pro मॉडल में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 116 डिग्री है. इसमें डुअल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) भी दिया गया है. वहीं, Oppo F35 5G में 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो Oppo F35 5G मैक्सिमम 2.5K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, जबकि Pro मॉडल 4K वीडियो को 30fps तक रिकॉर्ड कर सकता है.
8,000mAh बैटरी और मजबूत बॉडी
दोनों फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इन्हें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. धूल और पानी से बचाव के लिए दोनों फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6 तक, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है. इसके अलावा GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou जैसे नेविगेशन सिस्टम भी दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है. दोनों स्मार्टफोन ColorOS 16.5 पर चलते हैं, जो Android 16 पर बेस्ड हैं.
ये भी पढ़ें- AI से हूबहू आवाज की नकल कर हो रहा फ्रॉड, फोन पर ये गलती पड़ सकती है भारी

महेंद्र भार्गव
महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.
Read More