BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार किया जा रहा है. NDMC ने सड़कों, बाजारों, होटल इलाकों और वीआईपी रूट पर तैयारियां तेज कर दी हैं.
BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार किया जा रहा है. NDMC ने सड़कों, बाजारों, होटल इलाकों और वीआईपी रूट पर तैयारियां तेज कर दी हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/10/new-delhi-decked-bride-for-brics-summit-2026-09-10-13-30-16.jpg)
New Delhi decked bride for BRICS Summit
BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार किया जा रहा है. 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले सम्मेलन को देखते हुए नई NDMC ने सड़कों, बाजारों, होटल इलाकों और वीआईपी रूट पर तैयारियां तेज कर दी हैं. इन इलाकों में सफाई, सड़क सुधार, रोशनी और सौंदर्यीकरण के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है.
दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तैयारियों की तस्वीरें और ब्रिक्स इंडिया 2026 का लोगो साझा किया. उन्होंने बताया कि राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर ब्रिक्स सम्मेलन के स्वागत और इसे यादगार बनाने के लिए विशेष सजावट की जा रही है. गोलचक्करों पर रोशनी और सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू हो चुका है.
New Delhi, Ready to Welcome the World.
Ahead of the BRICS Summit, NDMC is giving major areas across New Delhi a refreshed and vibrant look through comprehensive beautification and streetscape improvement works.
From pothole-free roads, refreshed kerbs and well-marked zebra… pic.twitter.com/YTu5GQXSAo
— New Delhi Municipal Council Official (@tweetndmc) September 6, 2026
सड़कों से लेकर फुटपाथ तक सुधार
एनडीएमसी ने बताया कि सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के प्रमुख इलाकों को नया रूप दिया जा रहा है. सड़कों को गड्ढामुक्त करने, फुटपाथों को बेहतर बनाने और ज़ेबरा क्रॉसिंग को साफ और स्पष्ट करने का काम किया जा रहा है. इसके साथ ही थीम आधारित पेंटिंग, रोशन फव्वारे और फुटपाथों के सुधार जैसे काम भी किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: BRICS मेहमानों के लिए दिल्ली में लग्जरी कारों की भारी डिमांड, दूसरे राज्यों से मंगाई जा रहीं 500 गाड़ियां
एनडीएमसी का कहना है कि इन तैयारियों का मकसद राजधानी को साफ, सुरक्षित और मेहमानों के लिए बेहतर बनाना है. सार्वजनिक जगहों को भी सजाया जा रहा है, ताकि अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने दिल्ली की बेहतर तस्वीर पेश की जा सके.
24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल सेंटर
सम्मेलन के दौरान किसी भी समस्या से तुरंत निपटने के लिए पालिका केंद्र स्थित एनडीएमसी का एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर 5 से 14 सितंबर तक 24 घंटे काम करेगा. यातायात पर नजर रखने और आने वाली शिकायतों को तुरंत लेने के लिए अलग कंट्रोल रूम भी रहेगा.
Lighting and beautification of our roundabouts has begun. Yesterday evening captured a few… pic.twitter.com/ee3jAKif6u
— Manoj Dwivedi (@dwivedimk_ias) September 6, 2026
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने बताया कि तीन शिफ्टों में निदेशक या संयुक्त निदेशक स्तर के दो अधिकारी तैनात रहेंगे. इसके अलावा एनडीएमसी की 11 विंगों को रात की ड्यूटी दी गई है, ताकि सम्मेलन के दौरान किसी भी समस्या का जल्द समाधान किया जा सके. संबंधित विभागों के प्रभारी अधिकारियों को भी जरूरत पड़ने पर कॉल अटेंड करने के लिए उपलब्ध रहने को कहा गया है. वहीं, मुख्य सुरक्षा अधिकारी दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के साथ लगातार समन्वय करेंगे.
प्रदूषण और धूल पर भी नजर
सम्मेलन के दौरान राजधानी की प्रमुख सड़कों पर धूल और प्रदूषण को कम रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. इसके तहत लोधी रोड, तिलक मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, शांतिपथ और जाकिर हुसैन रोड समेत पांच स्थानों पर धुंध का विशेष छिड़काव किया जाएगा.
इसके अलावा नई दिल्ली के 17 प्रमुख गोलचक्करों, 11 होटलों और 10 एनडीएमसी भवनों को सजावटी रोशनी से सजाया जाएगा. 15 स्थानों पर फूलों के बोर्ड और नौ जगहों पर फूलों के फव्वारे लगाए जाएंगे. प्रमुख सड़कों और महत्वपूर्ण चौराहों के किनारे 15 हजार से ज्यादा फूलों के गमले भी लगाए जा रहे हैं. इस तरह ब्रिक्स सम्मेलन से पहले नई दिल्ली में एक तरफ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ शहर को सजाकर विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Explainer: सुधार की मांग से लेकर दुनिया को समाधान देने तक... BRICS में कैसा रहा भारत का सफर?