सांची डेयरी लाभ में थी, तो NDDB को क्यों दिया: जीतू पटवारी ने पूछा- इससे MP को क्या मिला; कहा- प्रदेश बेरोजगारी, कुपोषण से जूझ रहा - Dewas News

Published on 3 अक्टू॰ 2026

देवास में जिला कांग्रेस सेवा दल की सद्भावना संकल्प पद यात्रा निकाली गई। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए।

.

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कहा कि सांची की डेयरी लाभ में चल रही थी, तो उसे एनडीडीबी को क्यों दिया गया?

सवाल यह है कि इसमें ग्रामीण समितियों का भी अंशदान था, फिर इन समितियों की संख्या क्यों कम हो गई? प्रदेश में गायों की संख्या लगातार घट रही है, जबकि दूध का उत्पादन बढ़ रहा है।

सवाल यह है कि दूध का उत्पादन किस तरह बढ़ रहा है और इसके पीछे क्या कारण है?

जीतू ने कहा, प्रदेश बेरोजगारी, कुपोषण और किसान कर्ज की समस्या से जूझ रहा है।

जीतू ने कहा, प्रदेश बेरोजगारी, कुपोषण और किसान कर्ज की समस्या से जूझ रहा है।

प्रदेश के दूध उत्पादकों को क्या मिला? जीतू ने कहा कि सरकार ने एनडीडीबी को 150 एकड़ जमीन मुफ्त में दी और 600 करोड़ रुपए भी दिए। इसके बदले मध्य प्रदेश और यहां के दूध उत्पादकों को क्या मिला? क्या दूध उत्पादकों को दूध के दाम बढ़ाकर दिए गए?

गुजरात में अमूल डेयरी जिस तरह से दूध उत्पादकों को भुगतान करती है, उसी तरह का लाभ मध्य प्रदेश के दूध उत्पादकों को भी मिलना चाहिए। जब सांची डेयरी एनडीडीबी को दी गई है, तो यहां के दूध उत्पादकों को भी उसका फायदा मिलना चाहिए।

कहा- CM-मंत्री आपस में लड़ रहे जीतू ने कहा कि अमित शाह से मेरा एक और सवाल है कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री आपस में लड़ रहे हैं। इससे मध्य प्रदेश का नुकसान हो रहा है।

कैलाश विजयवर्गीय का बयान आया कि 15 दिन तक मुख्यमंत्री उनका फोन नहीं उठाते। मुख्यमंत्री ने एक मंत्री से कहा कि आपके कारण कफ सिरप से बच्चों की मौत हुई।

इतना सब होने के बाद राजनीतिक जिम्मेदारी किसी की नहीं है। बार-बार लोगों की सामूहिक हत्या के मामलों में मध्य प्रदेश का नाम सामने आ रहा है।

अमित शाह को पूछना चाहिए कि सरकार में कर्ज लेने में इतनी महारत क्यों आ गई है? भ्रष्टाचार के आरोप क्यों लग रहे हैं? हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर कर्ज लेकर खरीदे जा रहे हैं, लेकिन जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ाया जा रहा है। सवाल यह है कि इससे मध्य प्रदेश को क्या फायदा हुआ?

जीतू ने कहा कि मेरा प्रदेश सबसे ज्यादा बेरोजगारी, कुपोषण और किसान कर्ज की समस्या से जूझ रहा है। महंगाई की मार भी लोगों पर है।

स्वास्थ्य सेवाओं में अराजकता है और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है। आखिर इन सभी समस्याओं के लिए जिम्मेदार कौन है? मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का 25 साल का शासन रहा है, तो इन सवालों का जवाब कौन देगा?

जीतू ने पूछा कि क्या दूध उत्पादकों को दूध के दाम बढ़ाकर दिए गए?

जीतू ने पूछा कि क्या दूध उत्पादकों को दूध के दाम बढ़ाकर दिए गए?

शिवराज ने मोदी भगवान का अवतार बताया शिवराज सिंह चौहान के वोटर लिस्ट से अयोग्य लोगों के नाम हटना चाहिए वाले बयान पर जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज ने नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया था।

उन्होंने नरेंद्र मोदी के लिए कहा था कि सदियों में ऐसा अद्भुत महापुरुष पैदा होता है।

शिवराज जी क्या बोलते हैं और क्या करते हैं, यह तो मुझे नहीं पता। लेकिन नरेंद्र मोदी के लिए उन्होंने जिस तरह के बड़े-बड़े शब्दों का इस्तेमाल किया, उसका नार्को टेस्ट होना चाहिए।

वे नरेंद्र मोदी के बारे में जो बोलते हैं, क्या वास्तव में वही सोचते हैं या सोचते कुछ और हैं और बोलते कुछ और हैं, यह प्रदेश और देश को समझना चाहिए।

ज्ञानेश चुनाव में हेरफेर कर रहे हैं मैं मानता हूं कि शिवराज सिंह चौहान करीब 18-20 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनके कार्यकाल में प्रदेश में कई तरह की समस्याएं सामने आईं। व्यापमं का कलंक लगा, किसान कर्ज में डूबे और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे।

अब वे वोटर लिस्ट को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। चुनाव आयोग, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार मिलकर चुनाव में हेरफेर कर रहे हैं। देश इसे समझ रहा है।

मैं शिवराज जी से आग्रह करना चाहता हूं कि बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे वोट के चोर, इनके साथ आप इस तरह से लगोगे, जिने जिने चोरी में हिस्सेदारी की है,वो भी एक दिन जेल की सलाखों में रहेंगे।

जीतू पटवारी लोगों को संबोधित करते हुए।

जीतू पटवारी लोगों को संबोधित करते हुए।

पटवारी ने कहा- गोडसे की विचारधारा मानने वाले सत्ता में पटवारी ने कहा जब गांधी जी के लिए दुनिया ने कहा ये अद्भुत अकल्पनीय हैं। तब गोडसे ने उनकी हत्या कर दी। उस विचारधारा को आत्मसात करने वाले सत्ता में हैं। देश की सत्ता में भी है और प्रदेश की सत्ता में भी है।

पटवारी ने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है भाई-भाई... ये सिर्फ नारा नहीं हैं, ये भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कार और उसकी अपनी ताकत है और उसी से देश आगे बढ़ा, इस नारे को जिन्होंने छोड़ दिया, सत्ता में हैं।

हमारे देश में हर तरह की अराजकता है, हमे चिंता है देश हमारा प्रदेश हमारा है। संविधान हमने बनाया आजादी हमने दिलाई, हमारे विचार ने दिलाई। हमने देश रूप भारत माता का निर्माण में अपनी भूमिका निभाई।